Home›Lokrang›Entertainment›
Kaali Kheti Teaser Jackie Shroff Sharad Kelkar Horror Film Folklore Haris Imtiyaz Khan Blackcanvas Stud
फसल कैसे बनी खौफ का साया! : गांव, खेत और अनजाना डर, जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ में खुलेगा रहस्य
गांव जंक्शन डेस्क, मुंबई
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:43 PM IST
सार
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म ‘काली खेती’ का टीजर जारी हो गया है। इसमें खेती को एक रहस्यमयी और डरावनी ताकत के रूप में दिखाया गया है, जिसका साया पूरे गांव पर मंडराता है। फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खेत और जमीन यहां डर की ऐसी कहानी कहते हैं, जिससे गांव वाले चाहकर भी पीछा नहीं छुड़ा पाते।
- फोटो : AI
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की आगामी फिल्म ‘काली खेती’ का टीजर सामने आ गया है। इसकी कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां खेती महज रोजी-रोटी का जरिया नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी ताकत बनकर लोगों की जिंदगी पर छाई हुई है। खेत और जमीन यहां डर की ऐसी कहानी कहते हैं, जिससे गांव वाले चाहकर भी पीछा नहीं छुड़ा पाते।
लोककथा में छिपा डर
फिल्म का टीजर डरावनी फिल्मों के जाने-पहचाने अंदाज से अलग लोककथा जैसा माहौल रचता है। इसमें एक ऐसा गांव नजर आता है, जो किसी अनजानी और अशुभ ताकत के साये में जी रहा है। खेती को भी एक जीवंत और प्राचीन उपस्थिति की तरह पेश किया गया है, मानो जमीन के भीतर छिपा कोई पुराना रहस्य पूरे गांव को अपने कब्जे में लिए हो। ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ी खेती को डर के इस अनोखे रूप में दिखाना टीजर को रहस्यमयी बनाता है।
जमीन और इतिहास से जुड़ा खौफ
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, निर्माताओं का कहना है कि ‘काली खेती’ कृषि को अपनी डरावनी कहानी के केंद्र में रखती है। फिल्म जमीन, उसके इतिहास और पीढ़ियों से छिपे राज से उपजने वाले डर को सामने लाती है। इसकी दुनिया में स्थानीय आस्था और किसी अशुभ ताकत के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है।
20 नवंबर को होगी रिलीज
फिल्म का लेखन और निर्देशन हारिस इम्तियाज खान ने किया है, जबकि निर्माता सना खान हैं। जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अलावा इसमें नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।