पंजाब में पराली जलाने के 198 नए मामले: 4,657 पहुंचा आंकड़ा, तरनतारन, फिरोजपुर व संगरूर में सबसे ज्यादा घटनाएं
गांव जंक्शन डेस्क, चंडीगढ़
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:54 PM IST
सार
पंजाब में सोमवार को खेत में आग लगने के 198 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संख्या 4,657 हो गई। तरनतारन, फिरोजपुर और संगरूर में सबसे ज्यादा मामले हैं। अब तक 1,442 मामलों में 72.85 लाख रुपये पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, 938 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 1,150 रेड एंट्री की गई हैं।
तरनतारन, फिरोजपुर और संगरूर जिलों में पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।
- फोटो : Ai
पंजाब में सोमवार को खेत में आग लगने की 198 नई घटनाएं दर्ज हुईं, जिससे कुल मामले 4,657 हो गए। तरनतारन, फिरोजपुर और संगरूर जिलों में ऐसे सबसे ज्यादा मामले आए हैं। कई किसान अब भी पराली जलाना रोकने की सरकारी सलाह को अनसुना कर रहे हैं।
किस जिले में कितने मामले
सरकारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा मामले तरनतारन में 659 रहे। इसके बाद फिरोजपुर में 621, संगरूर में 508, बठिंडा में 412, पटियाला में 299 और अमृतसर में 247 मामले दर्ज हुए।
जुर्माना, एफआईआर और रेड एंट्री
अब तक 1,442 मामलों में कुल 72.85 लाख रुपये पर्यावरण मुआवजा लगाया गया है, जिसमें से 33.60 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। इस अवधि में पराली जलाने की घटनाओं पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत 938 एफआईआर दर्ज हुई हैं।
राज्य के अधिकारियों ने पराली जलाने वाले किसानों के जमीन रिकॉर्ड में 1,150 रेड एंट्री भी दर्ज की हैं, जिनमें तरनतारन में 310 और फिरोजपुर में 192 हैं। रेड एंट्री होने पर किसान अपनी कृषि भूमि पर कर्ज नहीं ले सकते और उसे बेच भी नहीं सकते।
किसान क्यों जलाते हैं पराली
खेतों में आग की निगरानी की वार्षिक अवधि 15 सितंबर से शुरू होती है, यानी एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होने से दो हफ्ते पहले। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को अक्सर दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण का कारण बताया जाता है।
अक्तूबर में धान की कटाई के बाद रबी की फसल गेहूं की बुवाई के लिए समय बहुत कम होता है, इसलिए कुछ किसान खेत जल्दी साफ करने के लिए पराली में आग लगा देते हैं।पंजाब में 2025 के धान कटाई सीजन में खेत में आग की 5,114 घटनाएं दर्ज हुई थीं। राज्य में 2024 में 10,909 और 2023 में 36,663 मामले सामने आए थे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।