भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने 2 दिसंबर तक के लिए मौसम को ध्यान में रखकर कृषि सलाह जारी की है, जिसमें रबी बुवाई से लेकर उनकी देखभाल से जुड़े सुझाव दिए गए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, गेहूं की बुवाई के लिए खेत में नमी होनी चाहिए। किसान इसके लिए प्रति हेक्टेयर 100 किलो बीज की का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सरसों की फसल की समय-समय पर निगरानी करने की सलाह दी गई है।
गेहूं की इन किस्मों की बुवाई की सलाह, ऐसे करें खाद प्रबंधन
IARI के वैज्ञानिकों ने गेहूं की बुवाई के लिए एचडी 3385, एचडी 3386, एचडी 3298, एचडी 2967, एचडी 3086, एचडी सीएसडब्ल्यू 18, डीबीडब्ल्यू 370, डीबीडब्ल्यू 371, डीबीडब्ल्यू 372 और डीबीडब्ल्यू 327 किस्मों की सिफारिश की है। गेहूं की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 120 किलो नाइट्रोजन, 50 किलो फास्फोरस और 40 किलो पोटाश देने की सलाह दी गई है। जिन खेतों में दीमक का प्रकोप लगातार बना रहता है, वहां बुवाई से पहले सिंचाई के साथ क्लोरपायरीफॉस 20 ईसी की 5 लीटर मात्रा प्रति हेक्टेयर इस्तेमाल करने की सिफारिश की गई है।
मटर की बुवाई में देरी न करें किसान
मौसम को देखते हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को मटर की बुवाई जल्द से जल्द करने की सलाह दी है। इसके लिए एपी-3, लिंकन और बॉर्नविल किस्में सुझाई गई हैं। बुवाई से पहले बीजों को कैप्टान या थायरम फफूंदनाशक से 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करना चाहिए। इसके बाद फसल के लिए उपयुक्त राइजोबियम कल्चर से बीजों का उपचार करने की सलाह दी गई है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, गुड़ और पानी को उबालकर घोल तैयार करें और उसे ठंडा होने दें। इसके बाद बीज और राइजोबियम कल्चर को इस घोल में अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को छाया में सुखाने के बाद उपचारित बीजों की बुवाई 24 घंटे के भीतर कर देनी चाहिए।
सरसों और आलू की फसल पर भी ध्यान दें
समय पर बोई गई सरसों की फसल में पेंटेड बग की लगातार निगरानी करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही खेत में जरूरत के अनुसार निराई और छंटाई का काम भी करना चाहिए। आलू की फसल में जब पौधों की ऊंचाई 15 से 22 सेंटीमीटर हो जाए, तब मिट्टी चढ़ाने का काम शुरू कर देना चाहिए। जरूरत पड़ने पर 15 दिन बाद यह प्रक्रिया दोहराई जा सकती है।
खेतों में पराली न जलाने की सलाह
IARI के वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की फसल के अवशेष खेतों में जलाने से बचने की सलाह दी है। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और इससे सांस संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, पराली जलने से बनने वाला धुआं और स्मॉग फसलों तक पहुंचने वाले सूर्य के प्रकाश को कम करता है। इससे प्रकाश संश्लेषण और वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिसका असर फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।