पंजाब : भगवंत मान सरकार ने 15 रुपये बढ़ाया गन्ने का भाव, अब किसानों को 431 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे दाम
गांव जंक्शन डेस्क, चंडीगढ़
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:51 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का खरीद मूल्य 416 रुपये से बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, यह देश में गन्ने का सबसे ऊंचा खरीद मूल्य है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का भाव 15 रुपये बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के गन्ना किसानों के लिए राज्य सरकार ने खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 2026-27 सीजन के लिए गन्ने का भाव 15 रुपये बढ़ाकर 431
रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। पहले किसानों को गन्ने के लिए 416 रुपये प्रति क्विंटल मिलते थे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नई दर देश में सबसे अधिक है।
25 नवंबर से शुरू होंगी चीनी मिलें
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए राज्य की चीनी मिलें 25 नवंबर से काम शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मान ने कहा कि किसान पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए जरूरी है। सरकार कृषि क्षेत्र को हरसंभव सहयोग देने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।