विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Would Give Cauvery Water To Tamil Nadu If We Had It Says Karnataka Cm

कावेरी जल विवाद पर तमिलनाडु को झटका : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कर्नाटक को पानी छोड़ने का आदेश देने की याचिका

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली/बेंगलुरु Published by: Umashankar Mishra Updated Fri, 20 Nov 2026 09:40 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के पास पर्याप्त पानी होता तो वह तमिलनाडु को कावेरी जल जरूर देता, लेकिन फिलहाल कर्नाटक को अपनी पेयजल जरूरतें पूरी करने में भी परेशानी हो रही है।उन्होंने यह बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा तमिलनाडु सरकार की उन दो याचिकाओं को खारिज किए जाने के बाद दिया, जिनमें कर्नाटक को 11 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (टीएमसी) कावेरी जल छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के पास पर्याप्त पानी होता तो वह तमिलनाडु को कावेरी जल जरूर देता।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के पास पर्याप्त पानी होता तो वह तमिलनाडु को कावेरी जल जरूर देता। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की कर्नाटक से 11 टीएमसी कावेरी जल छोड़ने की मांग वाली दो याचिकाएं खारिज कर दीं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि राज्य के पास खुद पेयजल की कमी है, लेकिन पर्याप्त पानी होने पर तमिलनाडु को जरूर दिया जाएगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के पास पर्याप्त पानी होता तो वह तमिलनाडु को कावेरी जल जरूर देता, लेकिन फिलहाल कर्नाटक को अपनी पेयजल जरूरतें पूरी करने में भी परेशानी हो रही है।उन्होंने यह बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा तमिलनाडु सरकार की उन दो याचिकाओं को खारिज किए जाने के बाद दिया, जिनमें कर्नाटक को 11 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (टीएमसी) कावेरी जल छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

शिवकुमार ने कहा कि पानी की उपलब्धता की वास्तविक स्थिति सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही किसानों को जल उपलब्धता के बारे में आगाह किया था और इस साल कावेरी नदी को पारंपरिक बागिना अर्पित भी नहीं किया।

सुप्रीम कोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने शुक्रवार को तमिलनाडु की दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं। पीठ ने तमिलनाडु की तीसरी अर्जी भी खारिज करने की बात कही, जिसमें अतिरिक्त दस्तावेज रिकॉर्ड पर लेने की मांग की गई थी।

शिवकुमार ने कहा कि तमिलनाडु, कर्नाटक और सभी पक्ष पानी की उपलब्धता की स्थिति से परिचित हैं। उन्होंने कावेरी जल और मेकेदाटु परियोजना को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर सहित कुछ नेताओं की टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी।

मेकेदातु कर्नाटक की प्रस्तावित बहुउद्देशीय पेयजल और बिजली परियोजना है। इसमें बेंगलुरु दक्षिण जिले के कनकपुरा के पास कावेरी नदी पर संतुलन जलाशय बनाने का प्रस्ताव है। तमिलनाडु को आशंका है कि इससे उसके हिस्से का पानी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन