Home›Khabar Junction›
Kanchipuram Farmers Seek Electric Fencing To Prevent Wild Boar Crop Damage
तमिलनाडु: कांचीपुरम के किसानों की जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेतों के पास बिजली की बाड़ लगाने की मांग
गांव जंक्शन डेस्क, कांचीपुरम
Published by: Umashankar Mishra
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:51 PM IST
सार
कांचीपुरम के किसानों ने जंगली सूअरों से फसल नुकसान रोकने के लिए खेतों के आसपास बिजली की बाड़ लगाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मुआवजा देने के साथ फसल बचाने के लिए पहले से प्रभावी इंतजाम किए जाने चाहिए।
कांचीपुरम जिले में जंगली सूअर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान। मुश्किल में किसान।
- फोटो : सोशल मीडिया
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के किसानों ने जंगली सूअरों से फसलों को बचाने के लिए खेतों के आसपास बिजली की बाड़ लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि फसल बर्बाद होने के बाद मुआवजा देने के बजाय प्रशासन को नुकसान रोकने के लिए पहले से इंतजाम करने चाहिए।
शुक्रवार को जिला कलेक्टर स्नेहा की अध्यक्षता में आयोजित किसान शिकायत निवारण बैठक में किसानों ने यह मुद्दा उठाया। बैठक हर महीने के अंतिम शुक्रवार को होती है। इससे पहले कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने चार किसानों को कृषि मशीनरी वितरित की।
सामान्य से कम बारिश, 45 फीसदी क्षेत्र में खेती
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि मौजूदा मानसून के दौरान जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है और केवल 45 फीसदी कृषि भूमि पर खेती हो सकी है। जिला वन अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने जंगली सूअरों से फसल नुकसान के लिए 2.45 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया था। मुआवजे के लिए 15 आवेदन अभी विचाराधीन हैं।
किसानों ने कहा कि केवल नुकसान के बाद मुआवजा देने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने कृषि विभाग और वन विभाग के बीच समन्वय कर खेतों में जंगली सूअरों की आवाजाही रोकने के लिए बिजली की बाड़ लगाने की मांग की।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।