Home›Khabar Junction›
Village Residents In Up Decide Development Agenda Plans Made According To Their Needs
UP में गांव के लोग तय करेंगे विकास का एजेंडा : उनकी जरूरतों के हिसाब से बनेंगी योजनाएं, जानें
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:34 PM IST
सार
UP Gram Panchayat Development Plan: यूपी के गांवों में अब ग्रामीणों की जरूरत के आधार पर विकास योजनाएं बनेंगी। जन योजना अभियान के तहत रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के गांवों में अब विकास कार्य ग्रामीणों की जरूरतों और उनकी ओर से दिए गए सुझावों के आधार पर तय किए जाएंगे। यानी गांव में कौन-सा काम पहले होना चाहिए और किन सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है, इसका फैसला ग्रामीणों की राय से होगा। शासन ने जिला प्रशासन को ग्रामीणों की योजना के अनुसार विकास कार्यों का खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण ग्राम पंचायतों में फिलहाल प्रशासक तैनात हैं। इसके बावजूद पंचायती राज विभाग ने गांवों में विकास कार्यों की योजना बनाने की तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव का साल होने के कारण जिला प्रशासन से सभी ग्राम पंचायतों के विकास का प्लान मांगा गया है। इसके तहत विकास विभाग गांवों में होने वाले कामों की प्राथमिकता तय कर रहा है।
इस पहल को जन योजना अभियान नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य गांवों में ऐसे विकास कार्य कराना है, जिनकी जरूरत वहां रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा है। इसके लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार की जाएगी।
गांवों की जरूरत के हिसाब से तैयार होगा विकास प्लान
ग्राम पंचायत विकास योजना की पहली बैठक दो अक्टूबर को हुई थी। इसमें अभियान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश और मानक तय किए गए थे। अब ग्राम पंचायतों का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। इसी के आधार पर अलग-अलग गांवों में प्रस्तावित विकास कार्यों की सूची बनाई जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी भूषण कुमार के मुताबिक, ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को जिलाधिकारी से मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके लिए डीसी मनरेगा और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट तैयार किया जाएगा। अधिकारियों के बीच तालमेल बनाकर गांवों की जरूरतों और उपलब्ध बजट के हिसाब से विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इन कामों को मिलेगी प्राथमिकता
जन योजना अभियान के तहत गांवों में केवल सड़क और नाली जैसे निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि लोगों की आमदनी और जीवन स्तर सुधारने से जुड़े कामों पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए छह प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।
रोजगार और आय बढ़ाना: गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और लोगों की आमदनी में सुधार करने वाले काम।
सामाजिक सुरक्षा: जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना।
मानव विकास: शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना।
पर्यावरण संरक्षण: गांवों में प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के काम।
आपदा प्रबंधन: बाढ़, सूखा और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी।
सुशासन: सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करना और गांवों के विकास में लोगों की भागीदारी बढ़ाना।
इन सभी क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल किए जाएंगे। इससे गांवों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराने और उपलब्ध बजट का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।