उत्तराखंड के ऋषिकेश में अक्तूबर के मध्य में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल और गन्ने को नुकसान पहुंच रहा है। बारिश में भीगने से कटाई के बाद खेतों में पड़ी धान की फसल काली पड़ रही है। वहीं, तेज हवाओं के कारण गन्ने की फसल खेतों में गिर रही है। इससे धान की गुणवत्ता खराब होने और उत्पादन घटने की आशंका है।
डोईवाला विकासखंड में करीब 1,000 से 1,200 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होती है। यहां किसान अक्तूबर के पहले सप्ताह से धान की कटाई शुरू कर देते हैं। इस बार लगातार बारिश के कारण कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ कटाई के बाद खुले में रखी फसल भी बारिश में भीग रही है। इससे धान खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
सिमलास ग्रांट के किसान उमेद वोरा ने बताया कि कटाई के बाद खेतों में पड़ी धान की फसल बारिश में भीग रही है। इससे फसल के खराब होने की आशंका है। वहीं, बारिश और तेज हवाओं से गन्ने की फसल भी खेतों में गिर रही है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लगातार बारिश से धान की कटाई में देरी हो रही है। किसानों को चिंता है कि खराब मौसम का असर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ सकता है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं से मौसम में भी बदलाव आया है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।