विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Uttarakhand Cm Pushkar Singh Dhami Meets Pm Modi Presents Traditional State Gifts

पीएम मोदी को उत्तराखंड की सौगात: शहद, बदरी घी, लाल चावल, मलारी की पट्टी और हर्षिल राजमा लेकर पहुंचे सीएम धामी

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Fri, 20 Nov 2026 09:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान, शहद, बदरी घी, हर्षिल राजमा और लाल चावल भेंट किए। इससे पहले लखनऊ में सीएम योगी के साथ बैठक में दोनों राज्यों के लंबित परिसंपत्ति विवादों और सिंचाई से जुड़े ढांचागत कार्यों पर चर्चा हुई।

पहाड़ की सौगात लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे।
पहाड़ की सौगात लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। - फोटो : गांव जंक्शन (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, धामी ने प्रधानमंत्री को राज्य की लोककला, विरासत और स्थानीय कृषि उत्पादों से जुड़ी कई पारंपरिक वस्तुएं भेंट कीं।

इनमें मलारी का पारंपरिक हाथ से बुना कोट का कपड़ा (पट्टी), डोरखा ऊनी परिधान, उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बदरी घी, हर्षिल राजमा और लाल चावल शामिल थे। इसके अलावा हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता के प्रतीक के रूप में मां गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी की मुलाकात
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों राज्यों के बीच लंबित संपत्ति और परिसंपत्ति विवादों के समाधान तथा पहले हुए फैसलों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

धामी ने सिंचाई विभाग से जुड़े मुद्दों में बनबसा बैराज और नगरा बाईपास नहर की मरम्मत तथा झनकइया और सुखा पुल सहित पुराने और जर्जर पुलों की मरम्मत, मजबूतीकरण और जरूरत के अनुसार पुनर्निर्माण का मामला उठाया। उन्होंने इन कार्यों को स्थानीय लोगों की सुरक्षा, आवागमन और सिंचाई सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया।

दोनों राज्यों के बीच सिंचाई विभाग के अलावा अन्य विभागों से जुड़े लंबित मामलों के बंटवारे, हस्तांतरण और निपटारे पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन