Home›Khabar Junction›
Uttar Pradesh No Delay Sugarcane Procurement Work Installing Machines 744 Centres Bijnor Accelerates
उत्तर प्रदेश : गन्ना खरीद में नहीं होगी देरी, बिजनौर में 744 केंद्रों पर मशीनें लगाने का काम तेज
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:03 AM IST
सार
बिजनौर में आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले की 10 चीनी मिलों से जुड़े करीब 744 गन्ना खरीद केंद्रों पर वजन मशीनें लगाने का काम शुरू हो चुका है। किसान संगठनों ने मिलों से 15 अक्टूबर तक पेराई शुरू करने और खरीद केंद्रों की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। चीनी मिलों ने गन्ना खरीद केंद्रों पर वजन मशीनें लगाने का काम शुरू कर दिया है। कई केंद्रों पर मशीनें लगाई जा चुकी हैं, जबकि बाकी जगह स्थापना का काम तेजी से चल रहा है।
जिले में 10 चीनी मिलें हैं। इनके प्रवेश द्वार और अन्य स्थानों को मिलाकर करीब 744 गन्ना खरीद केंद्र बनाए गए हैं। पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर वजन की व्यवस्था पूरी करने का लक्ष्य है, ताकि किसानों को गन्ना बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
कई चीनी मिलों ने शुरू किया काम
बिलाई शुगर मिल, चांगीपुर शुगर मिल समेत जिले की अन्य चीनी मिलों ने अपने निर्धारित गन्ना खरीद केंद्रों पर वजन मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिलों की ओर से स्थापना कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है पेराई
जिले की कुछ चीनी मिलों के अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में चालू होने की संभावना है। पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को गन्ने की बिक्री की सुविधा मिलने के साथ ही पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
गन्ने की कटाई शुरू होने के बाद खेत खाली होने से किसान अगली फसल की तैयारी भी कर सकेंगे। ऐसे में समय पर चीनी मिलों का संचालन शुरू होना किसानों के लिए अहम है।
15 अक्टूबर तक पेराई शुरू करने की मांग
किसान संगठनों ने चीनी मिलों से 15 अक्टूबर तक पेराई शुरू करने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि समय पर मिलें चलने से किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और खरीद व्यवस्था सुचारु रहेगी।
किसान संगठनों ने मिल प्रबंधन से गन्ना खरीद केंद्रों पर वजन, परिवहन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने की भी अपील की है, ताकि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।