विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Uttar Pradesh Begins 2026 27 Sugarcane Crushing Season 9 Mills Start Operations

यूपी में पेराई सत्र 2026-27 का आगाज : 9 चीनी मिलों में काम शुरू, दिवाली से पहले संचालन की तैयारी

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Umashankar Mishra Updated Wed, 04 Nov 2026 07:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र 2026-27 शुरू हो गया है। नौ चीनी मिलों में पेराई चालू है और 33 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी किए हैं। गन्ना विकास विभाग ने क्रय केंद्रों पर इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश की नौ चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है, जबकि 33 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश की नौ चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है, जबकि 33 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी किए हैं। - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र 2026-27 का आगाज हो गया है। प्रदेश की नौ चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है, जबकि 33 मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी किए हैं। चालू हुई नौ मिलों में एक सहकारी और आठ निजी हैं। गन्ना विकास विभाग के अनुसार सहारनपुर क्षेत्र की तीन, लखनऊ क्षेत्र की तीन, मुरादाबाद क्षेत्र की दो और मेरठ क्षेत्र की एक मिल में पेराई शुरू हुई है।

दिवाली से पहले संचालन की तैयारी : इंडेंट जारी करने वाली 24 अन्य मिलें दिवाली से पहले परिचालन शुरू करने की तैयारी में हैं, जबकि शेष मिलों में त्योहार के बाद पेराई शुरू होने की उम्मीद है। पेराई जल्दी शुरू होने से किसान समय पर गन्ना काटकर आपूर्ति कर सकेंगे, जिससे वे गेहूं के लिए खेत समय से तैयार कर रबी सत्र में सही समय पर बोआई पूरी कर सकेंगे।

क्रय केंद्रों पर सख्त निर्देश : विभाग ने सभी मिलों को आवंटित गन्ना खरीद केंद्रों पर बिना देरी के जरूरी इंतजाम पूरे करने, तय समय सारणी के अनुसार परिचालन शुरू करने और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को फसल आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन