Home›Khabar Junction›
Chirag Paswan Launches New Website Farmers And Traders Will Get Information In Multiple Languages
चिराग पासवान ने लॉन्च की नई वेबसाइट : किसानों और कारोबारियों को कई भाषाओं में मिलेगी जानकारी
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 04 Nov 2026 04:54 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की नई वेबसाइट लॉन्च की है। अब किसानों, उद्यमियों और कारोबारियों को मंत्रालय की योजनाओं और नीतियों की जानकारी कई भाषाओं में मिलेगी।
चिराग पासवान ने लॉन्च की नई वेबसाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को नई दिल्ली में मंत्रालय की नई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। इस मौके पर मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। नई वेबसाइट के जरिए आम लोगों, किसानों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े कारोबारियों को मंत्रालय की योजनाओं और नीतियों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
मंत्रालय के अनुसार, नई वेबसाइट को पहले से अधिक आसान और उपयोगी बनाया गया है। इसे केंद्र सरकार के नए डिजिटल मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों तक सरकारी जानकारी पहुंचाना और मंत्रालय की सेवाओं को बेहतर बनाना है।
कई भाषाओं में मिलेगी जानकारी
नई वेबसाइट में कई भाषाओं का विकल्प दिया गया है। इससे अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट में सर्च की सुविधा भी बेहतर की गई है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत की जानकारी आसानी से खोज सकेंगे।
डेटा सुरक्षा पर भी दिया गया ध्यान
मंत्रालय ने नई वेबसाइट में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करने के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके अलावा वेबसाइट को मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों पर इस्तेमाल करना भी आसान बनाया गया है।
योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों की मिलेगी जानकारी
नई वेबसाइट के जरिए आम नागरिकों, किसानों और उद्योग से जुड़े लोगों को मंत्रालय की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और दूसरी पहलों की जानकारी मिलेगी। इससे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और कारोबारियों को भी सरकारी योजनाओं को समझने में मदद मिलेगी।
नई वेबसाइट: https://mofpi.gov.in/
मंत्रालय का कहना है कि नई वेबसाइट डिजिटल माध्यम से सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और लोगों के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।