विज्ञापन
Home Khabar Junction Up Improvement In Groundwater Level Recorded In 29 Districts Including Lucknow Balrampur Gonda Bahraich B

UP: प्रदेश के भूजल स्तर में बड़ा सुधार, 826 में से 566 विकासखंड अब सुरक्षित श्रेणी में, जानें विस्तार से...

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Devesh Saraswat Updated Mon, 26 May 2025 06:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के 826 में से 566 विकासखंडों में भूजल स्तर में सुधार दर्ज किया है। वर्ष 2017 में 82 विकासखंड अतिदोहित श्रेणी में थे, वहीं अब यह संख्या घटकर केवल 50 रह गई है। इसके अलावा प्रदेश के कई ऐसे विकासखंड जो पहले सेमी-क्रिटिकल श्रेणी में थे, अब सुरक्षित श्रेणी में आ गए हैं।

 

566 विकासखंडों के भूजल स्तर में सुधार दर्ज
566 विकासखंडों के भूजल स्तर में सुधार दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 826 में से 566 विकासखंडों के भूजल स्तर में सुधार दर्ज किया है। प्रेस विज्ञप्ति में इस सुधार का श्रेय सरकार की नई जल नीति और तकनीकी नवाचारों को दिया गया है। 

29 जिलों के जलस्तर में सुधार 
प्रदेश के लखनऊ, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली समेत 29 जिलों में भूजल स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। इस सुधार के साथ कुल 826 विकासखंडों में से 566 अब सुरक्षित श्रेणी में आ गए हैं। तकनीकी निगरानी पर जोर 
भूजल स्तर की सटीक निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष में 500 नए पीजोमीटर और 690 डिजिटल वॉटर लेवल रिकॉर्डर (डीडब्ल्यूएलआर ) लगाए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से जलस्तर की निरंतर और पारदर्शी निगरानी की जा रही है। 

भविष्य के लिए बनाई गई ठोस जल नीति
भूगर्भ जल विभाग (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) ने प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भूजल के स्थायी प्रबंधन के लिए विस्तृत योजना बनाई है। वहीं, भूजल सूचना प्रणाली को लगातार विकसित किया जा रहा है, जिससे भूजल के दोहन, उपयोग और संवर्द्धन का प्रभावी रूप से प्रबंधन किया जा सकेगा।

सुधार दर्ज करने वाले 29 जिलों के नाम 
आगरा, अलीगढ़, औरैया, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, एटा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हापुड़, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और श्रावस्ती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन