विज्ञापन
Home› Khabar Junction› 42nd Installment Of Ladli Behna Yojana Released 1500 Reaches Accounts Women Check Payment Status Like This

लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी: 1.24 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹1500, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Fri, 13 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये भेजे। जानिए किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी कर दी है। शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इस किस्त के तहत हर महिला के खाते में 1,500 रुपये भेजे गए हैं।

इस कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ शिवपुरी जिले को भी विकास कार्यों की सौगात मिली। अगर आप भी लाडली बहना योजना की लाभार्थी हैं, तो घर बैठे अपनी किस्त का भुगतान स्टेटस चेक कर सकती हैं।

1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिली आर्थिक मदद
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। अब सरकार ने योजना की 42वीं किस्त जारी कर दी है।

इस बार 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है। यानी प्रत्येक पात्र महिला को 1,500 रुपये मिले हैं। सरकार का मानना है कि इस सहायता से महिलाओं को घर के खर्च और अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

शिवपुरी को 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
लाडली बहना योजना की किस्त जारी करने के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले को भी विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में 221 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और नई योजनाओं के निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया गया।

इन परियोजनाओं के जरिए जिले में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस तरह कार्यक्रम में एक ओर प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली, वहीं दूसरी ओर शिवपुरी के विकास को गति देने की पहल की गई।

लाडली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का बजट
मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाडली बहना योजना के तहत 23,882 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर तक योजना पर 13,134 करोड़ 97 लाख रुपये खर्च किए जा चुके थे। इसके बाद 42वीं किस्त के रूप में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। इस तरह चालू वित्त वर्ष में योजना पर कुल खर्च करीब 14,966 करोड़ 74 लाख रुपये हो जाएगा।

इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजना पर 14,726.05 करोड़ रुपये, 2024-25 में 19,051.39 करोड़ रुपये और 2025-26 में 20,318.53 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इन आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य सरकार योजना के लिए लगातार बजट उपलब्ध करा रही है।

घर बैठे ऐसे चेक करें 42वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस
अगर आपके खाते में अभी तक 42वीं किस्त नहीं पहुंची है या आप भुगतान की स्थिति जानना चाहती हैं, तो इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकती हैं।

इसके लिए ये आसान तरीके अपनाएं
  • सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपके आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन