विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Tractor Market Slows Down Sales Drop 16 In October A Setback For Mahindra With Rising Costs Posing A Chall

ट्रैक्टर बाजार के पहिए सुस्त : अक्टूबर में 16% घटी बिक्री, महिंद्रा को झटका, कंपनियों के लिए लागत बनी चुनौती

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 17 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

  • अक्टूबर 2026 में भारत की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 16% घटकर 1,38,931 यूनिट रही।
  • लगातार दूसरे महीने ट्रैक्टरों की सालाना बिक्री में दोहरे अंकों की गिरावट।
  • मासिल आधार पर बिक्री में सुधार दर्ज

साल 2026 का अक्तूबर महीने ट्रैक्टर बाजार के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ।
साल 2026 का अक्तूबर महीने ट्रैक्टर बाजार के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते अक्तूबर महीने के दौरान ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन के ताजा आंकड़े बताते हैं कि अक्तूबर में कुल 1 लाख 38 हजार 931 ट्रैक्टरी की बिक्री हुई, जो 2025 के अक्तूबर महीने में बिकी 1 लाख 66 हजार 145 यूनिट के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा है।  इस तरह अक्तूबर लगातार दूसरा महीना बन गया हैस जो सालाना हिसाब से ट्रैक्टर बिक्री में दोहरे अंक की गिरावट आई है। लेकिन, मासिक आधार पर लगातार दूसरे महीने सुधार देखने को मिला है।

दिवाली नवंबर में होने से अक्टूबर की बिक्री पर पड़ा असर
उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्तूबर में ट्रैक्टरों की बिक्री घटने के पीछे कई कारण रहे हैं। इनमें खरीफ फसलों की कम बुवाई, दिवाली का नवंबर में होना और पिछले साल का ऊंचा बिक्री आधार प्रमुख हैं।

आमतौर पर दिवाली के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टरों की मांग बढ़ती है। लेकिन इस साल दिवाली नवंबर में होने के कारण अक्तूबर में खरीदारी प्रभावित हुई। इसके अलावा, पिछले साल अक्तूबर में अधिक ट्रैक्टर बिकने से भी इस साल की वार्षिक बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।

कम बारिश और बढ़ती लागत से ट्रैक्टर कंपनियां सतर्क
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों ने आने वाले महीनों में मांग को लेकर सावधानी बरतने की बात कही है। कंपनियों के अनुसार, मानसून में पर्याप्त बारिश नहीं होना और ट्रैक्टर बनाने की लागत लगातार बढ़ना उनके लिए चिंता का विषय है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां निकट भविष्य में ट्रैक्टरों की मांग को लेकर सतर्क हैं। कंपनियों ने कम मानसूनी बारिश और कच्चे माल की बढ़ती लागत को आने वाले समय की प्रमुख चुनौतियों में शामिल किया है।

महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 13% की गिरावट
देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में भी अक्टूबर के दौरान गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के अनुसार, अक्टूबर 2026 में उसने घरेलू बाजार में 62,626 ट्रैक्टर बेचे, जबकि पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 13 प्रतिशत की कमी आई।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री 11% घटी
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने भी अक्टूबर 2026 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की। कंपनी के अनुसार, इस दौरान उसकी बिक्री 11 प्रतिशत घटकर 16,412 यूनिट रह गई।

कंपनियों ने बताई बिक्री में गिरावट की वजह
महिंद्रा और एस्कॉर्ट्स कुबोटा दोनों ने अपने बयानों में अक्टूबर की बिक्री घटने के पीछे दिवाली का नवंबर में होना, पिछले साल का ऊंचा बिक्री आधार और मानसून से जुड़ी बाधाओं को प्रमुख कारण बताया है। कंपनियों के अनुसार, त्योहारी खरीदारी का समय आगे खिसकने से अक्टूबर में ट्रैक्टरों की मांग प्रभावित हुई। वहीं, पिछले साल के मुकाबले ऊंचे आधार और मानसूनी व्यवधानों का असर भी इस महीने की बिक्री पर पड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन