Home›Khabar Junction›
Sitharaman Holds Pre Budget Talks With Agriculture And Rural Development Experts
Budget 2027-28 की तैयारी में जुटी सरकार: कृषि व ग्रामीण विकास विशेषज्ञों से वित्त मंत्री ने बजट पर मांगे सुझाव
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:13 AM IST
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2027-28 की तैयारियों के तहत कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ दूसरी दौर की चर्चा की। बैठक में कृषि विकास, ग्रामीण आय, बुनियादी ढांचे, उत्पादकता और ऋण उपलब्धता जैसे मुद्दों पर सुझाव लिए गए।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। यह बजट 2027-28 की तैयारियों के तहत आयोजित दूसरी बैठक थी। इसमें कृषि विकास, ग्रामीण आय, बुनियादी ढांचे के विकास, खेती की उत्पादकता और किसानों को ऋण उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
आर्थिक विशेषज्ञों के साथ भी हुई बैठक
बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, मत्स्य विभाग और कृषि विभाग के सचिवों सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले वित्त मंत्री ने प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ भी बजट पूर्व चर्चा की। इस बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।
महंगाई और खरीफ फसल पर चिंता
वित्त मंत्रालय की अक्टूबर की मासिक आर्थिक समीक्षा में मजबूत घरेलू मांग, निवेश गतिविधियों, वित्तीय क्षेत्र की मजबूती और आपूर्ति पक्ष के प्रबंधन को भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार बताया गया था। हालांकि, रिपोर्ट में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, खाद्य महंगाई और खरीफ फसल को लेकर अनिश्चितता पर चिंता जताई गई।
मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखने के साथ कीमतों में स्थिरता कायम रखना नीति निर्माताओं की प्राथमिकता होगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।