उत्तर भारत में सुबह के समय कोहरे का दौर शुरू होता दिखाईू पड़ता है भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले कई दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में 18 नवंबर तक कोहरे का असर
IMD के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और 18 नवंबर को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। इससे पहले 16 नवंबर को दोनों क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, 19 से 22 नवंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश का अनुमान नहीं है।
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 20 नवंबर तक चेतावनी
IMD के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 17 से 20 नवंबर तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। 17 और 18 नवंबर को भी इन क्षेत्रों में घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 19 और 20 नवंबर को भी कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क
IMD के अनुसार, 17 से 22 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना नहीं है। इन क्षेत्रों में 16 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश का अनुमान था, लेकिन इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान और बिहार में भी बारिश का अनुमान नहीं
पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 17 से 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बिहार में भी 17 से 19 नवंबर तक बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि, 20 से 22 नवंबर के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है।
कोहरे में सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका
उत्तर प्रदेश में घने और बहुत घने कोहरे के कारण कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है। कोहरे के दौरान वाहन चलाने में परेशानी और यात्रा में अधिक समय लग सकता है। विभाग ने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और यात्रा से पहले रेल, विमान तथा राज्य परिवहन सेवाओं के समय की जानकारी लेने की सलाह दी है।