Home›Khabar Junction›
Telangana Two Youths Died After Illegally Erecting Electric Fences In Their Fields Department Warns Farmers
तेलंगाना : खेतों में अवैध बिजली की बाड़ लगाने से दो युवकों की मौत, किसानों को विभाग ने दी चेतावनी
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:52 PM IST
सार
तेलंगाना में जंगली जानवरों से धान की फसल बचाने के लिए खेत में लगाई गई अवैध बिजली की बाड़ से करंट लगने पर दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। बिजली विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है।
खेतों में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए बिना अनुमति बिजली की बाड़ लगाना जानलेवा साबित हो सकता है। तेलंगाना के पेड्डा मंगलाराम गांव में ऐसी ही बिजली की बाड़ की चपेट में आने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद दक्षिणी तेलंगाना विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (TGSPDCL) ने किसानों से खेतों के चारों ओर अवैध रूप से बिजली के तार लगाने से बचने की अपील की है।
अधिकारियों के अनुसार, मोइनाबाद मंडल के चिलकुर सेक्शन के पेड्डा मंगलाराम गांव के बाहर सर्वे नंबर 330 में किसान बी. पेंटा रेड्डी ने अपने खेत के चारों ओर बिजली की बाड़ लगा रखी थी। किसान ने जंगली सूअर और हिरण जैसे जानवरों से धान की खड़ी फसल बचाने के लिए गैल्वेनाइज्ड आयरन (जीआई) तार का इस्तेमाल किया था। इसी तार के संपर्क में गलती से आने के कारण दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति खेतों के चारों ओर बिजली की तारबंदी करना गैरकानूनी है। इससे खेतों में काम करने वाले किसानों, राहगीरों और जानवरों की जान को खतरा रहता है। अधिकारियों के मुताबिक, बिजली चोरी और अवैध इस्तेमाल से जुड़े इस मामले में बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 106 (1) के तहत भी इसे आपराधिक कृत्य माना जा सकता है।
विभाग ने किसानों से अपील की है कि जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए बिजली के तारों का अवैध इस्तेमाल न करें। फसल की सुरक्षा के लिए ऐसे उपाय अपनाएं, जिनसे इंसानों और जानवरों की जान को खतरा न हो।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।