इस हफ्ते खेती-किसानी और गांव से जुड़ी बड़ी खबरों में क्या रहा खास? भारतीय चावल के निर्यात में बढ़ोतरी की उम्मीद, सरसों का रकबा 95 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान और 11 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी का लक्ष्य समय से पहले पूरा। इसके अलावा, बासमती के भाव 5,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे हैं, यूपी में पशुपालन पर 80 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा और तेलंगाना की जीआई टैग वाली तंदूर अरहर पहली बार ऑस्ट्रेलिया भेजी गई है। जानिए पंचायतों के लिए नई योजना, जलवायु अनुकूल गन्ने की किस्मों और राजस्थान में तुलसी की खेती से लाखों की कमाई की पूरी जानकारी।
HIGHLIGHTS
भारतीय चावल के निर्यात में बढ़ोतरी की उम्मीद
सरसों का रकबा 95 लाख हेक्टेयर पहुंचने का अनुमान
2.55 लाख पंचायतों के कामकाज में होगा बदलाव
11 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी का लक्ष्य पूरा
बासमती के भाव 5,500 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचे
यूपी में पशुपालन पर 80 हजार रुपये तक अनुदान
तेलंगाना की तंदूर अरहर पहली बार ऑस्ट्रेलिया निर्यात
बदलते मौसम के लिए गन्ने की नई किस्में होंगी तैयार
तुलसी की खेती से 3 महीने में 3 लाख रुपये तक कमाई