विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Sitapur Receives 1 5 Crore For Excellent Performance In Agriculture Sector Farmers To Benefit

उत्तर प्रदेश : कृषि क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन पर सीतापुर को मिले ₹1.5 करोड़, किसानों को होगा फायदा

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Fri, 06 Nov 2026 07:13 PM IST
सार

  • नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में सीतापुर को मिली बड़ी उपलब्धि।

  • कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार।

  • बिसवां विकासखंड के शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिली राशि।

  • सहकारी समितियों और संस्थाओं को मजबूत बनाने पर खर्च होगी रकम।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि क्षेत्र में बेहतर काम करने पर सीतापुर जिले को 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली है। यह पुरस्कार नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत दिया गया है। जिले के आकांक्षी विकासखंड बिसवां में कृषि क्षेत्र में हुए अच्छे काम और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि मिली है।

सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने पर खर्च होगी राशि
पुरस्कार में मिली 1.5 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल बिसवां विकासखंड में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा। इसके तहत सहकारी समितियों और संस्थाओं की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाएगा। साथ ही उन्हें बेहतर सुविधाओं और संसाधनों से लैस करने पर जोर रहेगा। इससे किसानों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता का दायरा बढ़ने से कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

क्या है आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम?
नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम का उद्देश्य विकास की दौड़ में पीछे रह गए क्षेत्रों की स्थिति सुधारना है। इसके तहत कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और बुनियादी सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में विकास के लिए काम किया जाता है। बिसवां का कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन सीतापुर जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन