ग्रामीण भारत में ऋण वितरण में सुधार हुआ है, लेकिन कई परिवार अब भी साहूकारों और अनौपचारिक स्रोतों पर निर्भर हैं। नाबार्ड के हालिया सर्वेक्षण (सितंबर 2025) से पता चला कि औपचारिक ऋण लेने वाले परिवारों की संख्या बढ़ी है, लेकिन 22% परिवार अभी भी ऊंची ब्याज दर पर ऋण लेते हैं। इस असमानता के कारण ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा अभी भी कमजोर है।
ऋण असमानता के कारण
आय की अस्थिरता और मौसमी जोखिम
सरकारी हस्तांतरण घटकर मासिक आय का 9.27%
दस्तावेज़, गारंटी और अन्य शर्तें बाधा
लेकिन सकारात्मक पहलू ये भी है...
54.5% परिवार केवल बैंक या सहकारी से ऋण लेते हैं, यह सर्वेक्षण की अब तक की सबसे ऊंची संख्या है
लगभग 30% परिवार interest-free ऋण अपने परिजनों और दोस्तों से लेते हैं
समाधान और सुधार की राह क्या है?
प्राथमिकता क्षेत्र ऋण ढांचे को मजबूत बनाना, छोटे और कम अवधि के ऋण योजनाएं।
डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए।
आधार आधारित माइक्रोक्रेडिट, मोबाइल शिकायत निवारण, डिजिटल वॉलेट
फिनटेक कंपनियों के माध्यम से वैकल्पिक क्रेडिट स्कोरिंग
ग्रामीण वित्तीय शिक्षा बढ़ाना, ताकि साहूकारों पर निर्भरता कम हो
ग्रामीण ऋण व्यवस्था ने प्रगति की है, लेकिन अनौपचारिक ऋणों की लागत और साहूकारों पर निर्भरता यह दिखाती है कि अभी काम पूरा नहीं हुआ। समावेशी विकास के लिए ग्रामीण ऋण असमानता दूर करना बेहद जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार, 54.5% ग्रामीण परिवार अब केवल औपचारिक स्रोतों (बैंक, सहकारी) से ऋण लेते हैं। 22% परिवार पूरी तरह अनौपचारिक ऋणों (साहूकार, दोस्तों, परिवार) पर निर्भर हैं। औसत ब्याज दर 17–18%, एक तिहाई कर्जधारक 20% से अधिक भुगतान करते हैं। बैंक शाखाओं की संख्या मार्च 2010 में 33,378 से बढ़कर दिसंबर 2024 में 56,579 हो गई है। ग्रामीण परिवारों की मासिक आय का केवल 9.27% आता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।