Home›Khabar Junction›
Rural Development Department Progress Achieved In Special Cleanliness Campaign 690 Files Removed
ग्रामीण विकास विभाग : विशेष स्वच्छता अभियान में हासिल की प्रगति, 690 फाइलें हटाईं
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:49 PM IST
सार
ग्रामीण विकास विभाग के विशेष अभियान 6 में 690 पुरानी फाइलें हटाईं और 1,177 ई-फाइलें बंद की गईं। ई-कचरे और पुराने फर्नीचर के निपटान से 15.29 लाख रुपये मिलने और 43,186 वर्ग फुट जगह खाली होने की उम्मीद है।
ग्रामीण विकास विभाग विशेष अभियान 6 के तहत सरकारी कामकाज को व्यवस्थित करने, स्वच्छता बढ़ाने और लंबित मामलों को निपटाने की दिशा में काम कर रहा है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था। इसके तहत सरकारी कार्यालयों की सफाई, पुरानी फाइलों के निपटान और ई-कचरे को हटाने पर जोर दिया जा रहा है।
विभाग के मुताबिक, 2 से 23 अक्टूबर के बीच सफाई अभियान और आईएमसी संदर्भों से जुड़े लक्ष्य 100 प्रतिशत पूरे कर लिए गए। वहीं, जन शिकायतों की अपील के निपटान में 77 प्रतिशत, भौतिक फाइलों की समीक्षा में 76 प्रतिशत और जन शिकायतों के निपटान में 69 प्रतिशत प्रगति हुई। ई-फाइलों की समीक्षा का लक्ष्य 63 प्रतिशत पूरा हुआ।
690 पुरानी फाइलें हटाईं, 1,177 ई-फाइलें बंद
अभियान के दौरान अब तक 690 भौतिक फाइलों को हटाया जा चुका है, जबकि 1,177 ई-फाइलें बंद की गई हैं। इंडिया हैबिटेट सेंटर स्थित विभाग के स्टोर से भी बेकार फर्नीचर और उपकरण हटाए गए हैं। ई-कचरे और अनुपयोगी फर्नीचर के निपटान से करीब 15.29 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है। साथ ही, कार्यालय की 43,186 वर्ग फुट जगह खाली हो सकेगी।
सांसदों और राज्य सरकारों से जुड़े मामलों पर भी काम
विभाग ने संसद से जुड़े आश्वासनों के निपटान में 60 प्रतिशत, सांसदों से मिले संदर्भों में 51 प्रतिशत और राज्य सरकारों से मिले संदर्भों में 50 प्रतिशत प्रगति की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मिले संदर्भों के निपटान का लक्ष्य 33 प्रतिशत पूरा हुआ है।
कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर
अभियान के तहत स्वच्छता और जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनमें ‘निर्मल डेस्क चैलेंज’, कर्मचारियों को इनडोर पौधे बांटना, तंबाकू के नुकसान के प्रति जागरूकता, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल हैं। सफाई मित्रों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
22 अक्टूबर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें सफाई कर्मचारियों सहित 250 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों की जांच की गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आंखों और कान-नाक-गले से जुड़ी जांच की सुविधा दी गई। विभाग का लक्ष्य 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 के सभी निर्धारित लक्ष्यों को 100 प्रतिशत पूरा करना है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।