Home›Khabar Junction›
Rabi A Method To Reduce Cultivation Costs And Minimize The Wastage Of Seeds And Fertilizers Use A Laser Land
Rabi: खेती की लागत और बीज-खाद की बर्बादी कम करने का तरीका, इस रबी खेत में लेजर लैंड लेवलर का करें उपयोग
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:17 PM IST
सार
इस रबी फसलों की बुवाई से पहले किसान खेत को समतल कराने के लिए लेजर लैंड लेवलर का उपयोग करें। यह उपकरण खेत को समतल कर सटीक खेती के फायदे देता है। जानकारों के अनुसार, सही तरीके से खेत समतल होने पर बीज, जल और खाद की बर्बादी कम होती है। यह उपकरण फसल उत्पादन में बढ़ोतरी का भी कारण बनता है।
इस रबी सीजन बुवाई से पहले लेजर लैंड लेवलर से खेत कराएं समतल।
- फोटो : CGIAR
अगर आप बिना किसी महंगे उपकरण के सटीक खेती का फायदा लेना चाहते हैं, तो इस रबी बुवाई से पहले खेत को लेजर लैंड लेवलर से समतल कराएं। यह उपकरण वैज्ञानिक तरीके से खेत को समतल बनाता है, जिससे बीज, जल और खाद की बर्बादी कम होती है। संसाधनों को प्रभावी उपयोग फसल उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना को भी मजबूती देता है।
खाद और बीज की बर्बादी कम
इसके अलावा समतल जमीन में खाद और का फैलाव एक जैसा होता है, जिससे हर पौधे को समान पोषण मिलता है। बुवाई के दौरान इस्तेमाल होने वाली खाद का सटीक उपयोग बीज की बर्बादी और अच्छे अंकुरण में मदद करता है, जिससे फसल उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना को मजबूती मिलती है।
पैदावार में उछाल, खरपतवार में 40% तक की कमी
खेत समतल न होने से जलभराव और खरपतवार का तेजी से विकास होता है। हालांकि लेजर लेवलिंग से खेत में जल निकासी की व्यवस्था काफी अच्छी हो जाती है, जिससे खरपतवार की उपज घट सकती है। इस तरह निराई-गुड़ाई में लगने वाला समय और मजदूरों पर होने वाला खर्च काफी हद तक घट जाता है।
लेजर लैंड लेवलर ऐसे काम करता है
तकनीकी लिहाज से यह मशीन पारंपरिक तरीकों की तुलना में कहीं अधिक सटीक है। पुराने तरीकों से समतल करने पर जमीन में 5 से 10 सेंटीमीटर तक की ऊंच-नीच रह जाती थी, लेकिन लेजर लैंड लेवलर इसे मात्र 1 से 2 सेंटीमीटर तक सीमित कर देता है। यह मशीन 700 से 800 मीटर की दूरी तक काम करने में सक्षम है। इसका लेजर ट्रांसमीटर 360 डिग्री पर सिग्नल भेजता है, जिसे ट्रैक्टर पर लगा रिसीवर पकड़कर हाइड्रोलिक सिस्टम को निर्देश देता है। इससे मिट्टी काटने वाला बकेट (स्क्रेपर) अपने आप ऊपर-नीचे होकर जमीन को पूरी तरह समतल कर देता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।