विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Punjab Stubble Burning Incidents Cross 7 000 Ferozepur Emerges As A Hotspot With 12 49 Crore In Fines Impo

Punjab: पराली जलाने के मामले 7 हजार पार, फिरोजपुर बना हॉटस्पॉट, किसानों पर ₹12.49 करोड़ का जुर्माना लगा...

गांव जंक्शन डेस्क, चंडीगढ़ Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 28 Nov 2026 08:02 PM IST
सार

पंजाब में धान की कटाई लगभग पूरी होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 25 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन में पराली जलाने के 7,159 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में किसानों पर कुल 12.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
 

पंजाब में पराली जलाने के मामले 7 हजार पार, दो हजार से ज्यादा FIR दर्ज।
पंजाब में पराली जलाने के मामले 7 हजार पार, दो हजार से ज्यादा FIR दर्ज। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में धान की कटाई लगभग पूरी होने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 25 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन में पराली जलाने के 7,159 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में किसानों पर कुल 12.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

2,188 एफआईआर दर्ज, 2,295 किसानों के रिकॉर्ड में रेड एंट्री
पीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, सामने आए 7,159 मामलों में से 6,924 स्थानों का निरीक्षण किया गया। इनमें 2,780 जगहों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। कुल 2,484 किसानों पर 12,49,95,000 रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 223 के तहत राज्य में 2,188 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, 2,295 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है।

फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले, पटियाला में 445 घटनाएं
जिलावार आंकड़ों में फिरोजपुर 918 मामलों के साथ सबसे आगे है। संगरूर में 810, तरनतारन में 711, बठिंडा में 650, पटियाला में 445 और मोगा में 417 मामले दर्ज किए गए हैं। पटियाला में 441 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 267 जगहों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। जिले में 234 मामलों में 11.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 5.10 लाख रुपये वसूले गए। यहां 265 एफआईआर दर्ज हुईं और 214 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई। प्रशासन ने 689 चेतावनी नोटिस भी जारी किए।

धान की कटाई 99.84 प्रतिशत पूरी
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में कुल 32.87096 लाख हेक्टेयर धान के रकबे में से 99.84 प्रतिशत में कटाई पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। राज्य में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ 41 मामलों में अभियोजन की कार्रवाई भी शुरू की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन