विज्ञापन
Home› Khabar Junction› A Tractor Designed Specifically For Ethanol Mahindra Offers A First Glimpse Of Its Flex Fuel Tractor Find Out

खास इथेनॉल के लिए डिजाइन हुआ ट्रैक्टर : महिंद्रा ने पहली बार दिखाई अपने फ्लेक्स-फ्यूल ट्रैक्टर की झलक, जानें

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 28 Nov 2026 07:13 PM IST
सार

  • पहली बार महिंद्रा ट्रैक्टर्स के फ्लेक्स-फ्यूल ट्रैक्टर की झलक देखने को मिली है
  • नागपुर के एग्रोविजन 2026 में 27 से 30 नवंबर तक हो रहा प्रदर्शन
  • 49 हॉर्स पावर वाले युवो टेक प्लस प्लेटफॉर्म पर आधारित है ट्रैक्टर
  • यह इथेनॉल और पेट्रोल के मिश्रण से चलने में सक्षम है

एआई ट्रैक्टर (सांकेतिक तस्वीर)
एआई ट्रैक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिंद्रा ने खासतौर से इथेनॉल पर चलने वाला फ्लेक्स-फ्यूल ट्रैक्टर विकसित किया है, जिसकी पहली झलकर नागपुर में आयोजित एग्रोविजन 2026 की प्रदर्शनी में देखने को मिली। बता दें कि यह कार्यक्रम 27 से 30 नवंबर तक चलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह ट्रैक्टर महिंद्रा के 49 हॉर्स पावर वाले युवो टेक प्लस प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

इथेनॉल-पेट्रोल के मिश्रण से चल सकेगा ट्रैक्टर
महिंद्रा के मुताबिक, यह ट्रैक्टर इथेनॉल और पेट्रोल के मिश्रण से चल सकता है। इसके लिए एथेनॉल गन्ना, मक्का, मक्के के छिलके, फसल अवशेष और कृषि अपशिष्ट जैसे कच्चे माल से तैयार किया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि इस तकनीक का उद्देश्य ट्रैक्टर से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करना है। दूसरी तरफ कंपनी ने दावा किया है कि यह ट्रैक्टर समान श्रेणी के डीजल से चलने वाले ट्रैक्टरों के बराबर प्रदर्शन बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

नितिन गडकरी को दिखाया गया ट्रैक्टर
प्रदर्शनी के दौरान महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हर्ष राय ने इस ट्रैक्टर का प्रदर्शन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सामने किया। 


विज्ञापन
विज्ञापन