विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Prices Farmers Crops Have Risen Soybeans Tur More Expensive Prices Markets Have Reached Far Above Msp

मंडियों में MSP से ऊपर पहुंचे फसलों के भाव : सोयाबीन 55% और तुअर 50% महंगी

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 07 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

सोयाबीन 55 फीसदी और तुअर 50 फीसदी महंगी हो गई है। चना और सरसों के भाव में भी तेजी है। जानिए मंडियों के ताजा भाव, रबी की बुआई और सोयाबीन उत्पादन का अनुमान।

सोयाबीन 55% और तुअर 50% महंगी
सोयाबीन 55% और तुअर 50% महंगी - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कई प्रमुख कृषि जिंसों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले तेजी आई है। सोयाबीन के दाम करीब 55 फीसदी और तुअर के भाव 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। मंडियों में सोयाबीन करीब 7,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5,708 रुपये है। वहीं, तुअर का भाव करीब 10,500 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है।

चना, सरसों और गेहूं के भाव भी बढ़े
चना की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले साल के मुकाबले चना करीब 14 फीसदी महंगा होकर 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। राजस्थान में पुरानी सरसों 7,200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक के भाव पर बिक रही है, जबकि अगले सीजन के लिए इसका एमएसपी 6,613 रुपये तय किया गया है। दिल्ली में गेहूं का भाव करीब 2,850 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले साल से लगभग 5 फीसदी अधिक है।

कमजोर मानसून से रबी की बुआई पर असर
कमजोर मानसून और मिट्टी में नमी की कमी का असर रबी फसलों की बुआई पर पड़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक रबी की बुआई 46 फीसदी कम हुई है। इसका असर चना, गेहूं और सरसों जैसी प्रमुख फसलों पर पड़ सकता है। इसके अलावा, खरीफ फसलों का रकबा भी 11.81 लाख हेक्टेयर से घटकर करीब 18 लाख हेक्टेयर तक कम होने की जानकारी दी गई है।

सोयाबीन उत्पादन में गिरावट का अनुमान
सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन (सोपा) के अनुमान के मुताबिक, इस साल देश में सोयाबीन का उत्पादन करीब 1.7 करोड़ टन रह सकता है। यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 2.1 फीसदी कम है। उत्पादन में संभावित गिरावट और बाजार में मांग के चलते सोयाबीन की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन