Home›Khabar Junction›
Pm Kisan 21st Installment Released Over 9 Crore Farmers Receive Rs2000 Each Via Dbt
PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, 9 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 2-2 हजार रुपये
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Wed, 19 Nov 2025 03:14 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वित्तीय सुरक्षा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादों और तकनीक आधारित कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद भी किया और उनके द्वारा बनाए गए जैविक व प्राकृतिक उत्पादों का अवलोकन किया। इस बार 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को डीबीटी के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। इसके साथ ही कुल वार्षिक लाभ 6,000 रुपये में से अब तक की पहली किस्त किसानों को उपलब्ध करा दी गई है।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
यह केंद्र सरकार की एक प्रमुख आय-सहायता योजना है, जिसके तहत सभी पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में 2,000–2,000 रुपये यानी कुल 6,000 रुपये सालाना दिए जाते हैं। राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
क्यों अटक सकती है कई किसानों की किस्त?
सरकार के अनुसार लाखों किसान ऐसे हैं जिनकी दस्तावेज प्रक्रिया अधूरी है, जिसके कारण आज जारी किस्त उनके खाते में नहीं पहुंच पाएगी। मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
1. भूमि सत्यापन अधूरा
किसान की कृषि भूमि का भू-सत्यापन (Land Verification) अनिवार्य है।
जिन किसानों का यह कार्य पूरा नहीं हुआ, उनकी किस्त रोकी गई है।
2. ई-केवाईसी अधूरी या लंबित
सरकार ने e-KYC अनिवार्य कर दिया है।
जिन किसानों की e-KYC अधूरी है, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी।
3. आधार–बैंक खाता लिंक न होना
बैंक खाते में आधार लिंक होना आवश्यक है।
जहां आधार लिंकिंग अधूरी है, वहां DBT हस्तांतरण नहीं हो सकता।
4. गलत बैंक विवरण या बदला हुआ IFSC कोड
कई खातों में IFSC कोड बदल गया है या खाता निष्क्रिय हो चुका है।
ऐसी स्थिति में भी किस्त फंस जाती है।
कितने किसानों की किस्त रुक सकती है?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार करोड़ों लाभार्थियों में से लाखों किसानों के दस्तावेज या ई-केवाईसी लंबित हैं। जिसके कारण वे 21वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
किसानों को क्या करना चाहिए?
1. नजदीकी CSC केंद्र पर तुरंत e-KYC करवाएं
2. जमीन का रिकॉर्ड अपडेट कराएं
3. बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं
4. PM-KISAN पोर्टल पर अपनी किस्त की स्थिति चेक करें
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वित्तीय सुरक्षा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पादों और तकनीक आधारित कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।