Home›Khabar Junction›
October 2 Cleanliness Drive In 114 Icar Institutes Emphasis Participation Youth And Sanitation Workers
2 अक्टूबर : ICAR के 114 संस्थानों में स्वच्छता अभियान, युवाओं और सफाई मित्रों की भागीदारी पर जोर
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:53 PM IST
सार
1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के तहत सामूहिक श्रमदान और स्वच्छता गतिविधियां की जाएंगी। 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। समापन कार्यक्रम में स्वच्छ किए गए स्थानों को प्रदर्शित करने के साथ वृक्षारोपण और बेहतर काम करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
114 संस्थानों में स्वच्छता की मुहिम, ICAR ने युवाओं से सफाई मित्रों तक सबको जोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) अपने 114 संस्थानों, क्षेत्रीय केंद्रों और कृषि विज्ञान केंद्रों के साथ मिलकर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ में भाग ले रहा है। इस साल अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को स्वच्छता शपथ के साथ हुई।
अभियान के तहत ICAR के संस्थानों में स्वच्छता, जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़ी कई गतिविधियां की जा रही हैं। इनकी जानकारी स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। पांच प्रमुख क्षेत्रों पर काम-
1- गंदे स्थानों की सफाई और सुधार
शहरी और ग्रामीण इलाकों में बस स्टैंड, राजमार्गों के किनारे, संस्थानों के परिसर, अनुसंधान क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की पहचान कर उनकी सफाई की गई। कई जगहों पर सफाई के साथ सौंदर्यीकरण भी किया गया।
2- स्वच्छ पाठशाला
अभियान में छात्रों और युवाओं को भी जोड़ा गया है। उनके लिए स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाना है।
3- सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान
सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सार्वजनिक शौचालयों और अन्य स्वच्छता सुविधाओं की सफाई की जा रही है।
4- जनभागीदारी से स्वच्छता
नदी तटों, घाटों, विसर्जन स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए गए। पर्यावरण अनुकूल और कचरा-मुक्त आयोजनों को बढ़ावा दिया गया। फूलों और पूजा सामग्री के कचरे से कंपोस्ट यानी जैविक खाद बनाने जैसी गतिविधियां भी की जा रही हैं। पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक स्मारकों की सफाई पर भी जोर दिया गया है।
5- कचरे से उपयोगी चीजें
‘कबाड़ से जुगाड़’, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण, प्लास्टिक-मुक्त अभियान और कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाने जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। इसका उद्देश्य कचरे को कम करने के साथ उसे उपयोगी संसाधन में बदलने का संदेश देना है।
रोजाना हो रहा गतिविधियों का रिकॉर्ड
ICAR के संस्थानों की गतिविधियों की तस्वीरें और जानकारी रोजाना स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड की जा रही हैं। इससे अभियान के काम का रिकॉर्ड तैयार हो रहा है और लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच रही है।
1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल के तहत सामूहिक श्रमदान और स्वच्छता गतिविधियां की जाएंगी। 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। समापन कार्यक्रम में स्वच्छ किए गए स्थानों को प्रदर्शित करने के साथ वृक्षारोपण और बेहतर काम करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।