विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Rabi 2026 A New Avatar Of Hd 3086 In Wheat Cultivation What Makes Iari S Pusa Wheat 3471 Special Find Out Ev

Rabi 2026: गेहूं की खेती में HD 3086 का नया अवतार, IARI की पूसा व्हीट 3471 में क्या है खास? जानें सब कुछ...

गांव जंक्शन डेस्क, चंडीगढ़ Published by: Devesh Saraswat Updated Thu, 01 Oct 2026 07:10 PM IST
सार

  • IARI ने गेहूं की नई किस्म HD 3471 विकसित की है।
  • इसे HD 3086 की उन्नत किस्म के तौर पर विकसित किया गया है।
  • अच्छी देखभाल में इसकी औसत उपज 60.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक बताई गई है।
  • किसानों को 74.6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज मिल सकती है।

आगामी रबी सीजन में नई HD 3471 किस्म की करें बुवाई।
आगामी रबी सीजन में नई HD 3471 किस्म की करें बुवाई। - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी रबी सीजन में गेहूं किसान अच्छी किस्म का चुनाव कर अच्छा उत्पादन और आमदनी हासिल कर सकते हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने किसानों के लिए गेहूं की एक नई और किस्म HD 3471 विकसित की है।

HD 3471 असल में HD 3086 का ही एक उन्नत और बेहतर किस्म है। वैज्ञानिकों ने इसे आधुनिक मार्कर-असिस्टेड बैकक्रॉस ब्रीडिंग तकनीक के माध्यम से विकसित किया है। यह किस्म बंपर उत्पादन देने के लिए पहचानी गई है। सामान्य और अच्छी देखभाल में इसकी औसत उपज 60.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त होती है। वहीं, यदि मौसम और फसल प्रबंधन पूरी तरह अनुकूल रहे, तो यह किस्म अधिकतम 74.6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की शानदार पैदावार दे सकती है।

यह एक निकरा वैरायटी है। इसका सीधा मतलब यह है कि इसे खासतौर से बदलती जलवायु परिस्थितियों में जलवायु-अनुकूल रहने के लिए विकसित किया गया है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इस किस्म को मुख्य रूप से उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के किसानों के लिए अनुशंसित किया गया है, जिसके अंतर्गत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाके आते हैं। यह किस्म समय पर बुवाई और सिंचित क्षेत्रों (जहां सिंचाई की उचित व्यवस्था हो) के लिए सबसे उपयुक्त मानी गई है।

जो किसान इस रबी सीजन में अपने खेत से बेहतरीन गुणवत्ता और ज्यादा पैदावार चाहते हैं, उनके लिए 'पूसा व्हीट 3471' एक बेहतरीन विकल्प है। इसका चुनाव करके किसान न सिर्फ मौसम की अनिश्चितताओं से अपनी फसल को बचा सकते हैं, बल्कि अपनी आमदनी में भी भारी इजाफा कर सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन