मुरादाबाद के बिलारी नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में शुक्रवार को दो इनफील्डर पहुंच गए। इनके आने से अब जल्द ही समिति में खड़ी केन हार्वेस्टर मशीन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इससे किसानों को गन्ने की कटाई और छिलाई के लिए मजदूरों की कमी से राहत मिल सकेगी।
गन्ना समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में छह महीने पहले केन हार्वेस्टर मशीन खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके आधार पर विभागीय अधिकारियों ने 1.10 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी थी। करीब एक सप्ताह पहले केन हार्वेस्टर मशीन समिति परिसर में पहुंच गई थी, लेकिन इनफील्डर नहीं होने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था।
दरअसल, इनफील्डर केन हार्वेस्टर मशीन के साथ काम करते हैं। हार्वेस्टर मशीन खेत में खड़े गन्ने की कटाई करती है और कटे हुए गन्ने को इनफील्डर में भरा जाता है। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से गन्ने को चीनी मिल तक पहुंचाया जाता है।
अब तक केन हार्वेस्टर मशीन का लाभ लेने के लिए समिति कार्यालय में पंजीकरण कराने वाले किसान इनफील्डर का इंतजार कर रहे थे। सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बताया कि दोनों इनफील्डर समिति परिसर में पहुंच गए हैं। अब ट्रैक्टर-ट्रॉली आने का इंतजार है। इसके बाद मशीन का संचालन शुरू किया जा सकेगा।
गन्ना विकास परिषद के वरिष्ठ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि नियमानुसार समिति कार्यालय में पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही केन हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, समिति के संचालक अमित कुमार ने कहा कि गन्ने की छिलाई और ढुलाई के लिए मजदूरों की कमी को देखते हुए यह मशीन किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।