Mango Export: आम बागवानों को मिला विदेश में बाजार, आम की 1200 किलो खेप लखनऊ से दुबई को हुई रवाना, जानें...
गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश का दशहरी आम दुबई के बाजारों में भी देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ में स्थित मैंगो पैक हाउस से दशहरी आम की 1200 किलो खेप हवाई मार्ग के माध्यम से दुबई के लिए रवाना की गई है। जानें कैसे संभव हुआ आम का निर्यात...
आम की 1200 किलो खेप लखनऊ से दुबई को हुई रवाना
- फोटो : गांव जंक्शन
उत्तर प्रदेश का दशहरी आम दुबई के बाजारों में भी देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ में स्थित मैंगो पैक हाउस से दशहरी आम की 1200 किलो खेप हवाई मार्ग के माध्यम से दुबई के लिए रवाना की गई है। इस खेप में आम के कुल 400 पैक हैं और हर पैक का वजन तीन किलो है।
कैसे संभव हुआ आम का निर्यात
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आम की खेप को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाई गई। इन्डो-जर्मन एएमडी प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ से तीन किसान उत्पादक संगठनों का चयन किया गया था। इन संगठनों को कृषि निर्यात का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें से इरादा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और मलिहाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को दुबई से दशहरी आम का सीधा ऑर्डर मिला। 2025 में पहली बार है, जब यह दोनों किसान उत्पादक संगठन अपने स्तर पर दुबई को आम निर्यात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: खाड़ी देशों की पहली पसंद बना भारत का आम : सऊदी अरब, दुबई, कतर को भा रही यूपी के इस बाग की फसल यूपी सरकार का लक्ष्य
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रदेश का आम निर्यात लगातार बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश के आम उत्पादक किसानों की वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को वैश्विक मानकों के तहत उत्पादन, पैकेजिंग समेत निर्यात में हर संभव सहयोग दे रही है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।