Home›Khabar Junction›
Cm Naidu Strict Instructions Officials Ensure Compensation Farmers Through Crop Insurance
सीएम नायडू का अधिकारियों को सख्त निर्देश : फसल बीमा से किसानों को नुकसान की भरपाई करें सुनिश्चित
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:02 AM IST
सार
आंध्र प्रदेश में 17.07 लाख किसानों की फसलों को बीमा सुरक्षा मिली है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और 30,286 फसल कटाई प्रयोग समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसल बीमा का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेत स्तर पर फसल बीमा की जानकारी और इसके नियमों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई मिल सके।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अमरावती में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस सीजन में लगातार आए चक्रवात अर्नब और मुरासु के कारण कृषि क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में फसल बीमा किसानों के लिए सुरक्षा कवच साबित होना चाहिए।
नायडू ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए राज्य में 22 फसलों को बीमा योजना के दायरे में रखा गया है। इनमें से 15 फसलों के लिए उपज आधारित बीमा और बाकी सात फसलों के लिए मौसम आधारित बीमा लागू किया गया है। राज्य सरकार के प्रयासों से फसल बीमा में किसानों का पंजीकरण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा का लाभ पहुंचाने के मामले में आंध्र प्रदेश देश में छठे स्थान पर है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस साल 17.07 लाख किसानों की फसलों को बीमा सुरक्षा दी गई है। कुल बीमित क्षेत्र में धान, अरहर, मूंगफली, कपास, मिर्च और मक्का की हिस्सेदारी करीब 90 फीसदी है। धान की खेती का बड़ा हिस्सा चक्रवात से प्रभावित 16 जिलों में आता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को इनपुट सब्सिडी भी दे रही है। जब किसानों को फसल बीमा और इनपुट सब्सिडी, दोनों का लाभ मिलता है, तो वे फसल में किए गए निवेश की भरपाई कर सकते हैं और आर्थिक सुरक्षा पा सकते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन किसानों ने फसल बीमा का प्रीमियम जमा किया है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा जरूर मिले। कोई भी किसान नुकसान की भरपाई से वंचित नहीं रहना चाहिए।नायडू ने फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 30,286 फसल कटाई प्रयोग किए जाने हैं। अधिकारियों को इन्हें तय समयसीमा में पूरा करने को कहा गया है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।