विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Indian Mango Has Become First Choice Of Gulf Countries Saudi Arabia Dubai Qatar Liking Crop Of Shahabad Bagh

खाड़ी देशों की पहली पसंद बना भारत का आम : सऊदी अरब, दुबई, कतर को भा रही यूपी के इस बाग की फसल

संवाद, शाहाबाद Published by: Mohammad Aamil Updated Mon, 09 Jun 2025 11:22 AM IST
सार

नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत आम की पैदावार मामले में पहले स्थान पर है। इसके बाद चीन, थाइलैंड, मेक्सिको, पाकिस्तान फिलीपींस, इंडोनेशिया, नाइजीरिया और इजिप्ट आम उत्पादन करता है।

भारत आम की पैदावार मामले में पहले स्थान पर है
भारत आम की पैदावार मामले में पहले स्थान पर है - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमों का सीजन शुरू हो चुका है। जून में आम की फसल पककर तैयार है। दुनियाभर में करीब  20 मिलियन टन आम पैदा होता है। भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आम पैदा करने वाला देश है। दुनिया के देशों के मुकाबले 40 फीसदी आम सिर्फ भारत में पैदा होता है। भारत के आम की डिमांड अधिकतर देशों में होती है। लेकिन, सबसे ज्यादा भारत का आम खाड़ी देशों में निर्यात किया जाता है। वैसे तो आम की फसल देश के कई राज्यों में होती है। लेकिन, खासतौर से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद के आम देश-विदेशों तक धूम मचाते हैं, खास तौर पर खाड़ी देशों में। 

2500 एकड़ में होती है आम की फसल
शाहाबाद में करीब ढाई हजार एकड़ में आम की पैदावार होती है। करीब 450 एकड़ में फैले यहां के लक्खी बाग के आम काफी मशहूर हैं। इस बाग के आम दुबई, मलेशिया, नेपाल, सउदी अरब और कतर के दस्तर खान पर सजते हैं। यह आम विदेशों में मौजूद मेहमान नवाजी में भी चार चांद लगाते हैं। शाहाबाद के रसीले आम भारत के विभिन्न प्रदेशों में भी उत्पाद किए जाते हैं। 

 450 एकड़ का लक्खी बाग है मशहूर             
आम के बाग के ठेकेदार मुन्ना पेंटर बताते हैं कि हर बार फसल अच्छी होती है। लेकिन आंधी और बारिश के कारण फसल खराब होने की संभावना रहती है। शाहबाद में करीब ढाई हजार एकड़ में आम के बाग की फसल होती है। वहीं, लक्खी बाग की फसल की बात की जाए, यह बाग साढ़े चार सौ एकड़ में फैला हुआ है और इस बाग में विभिन्न प्रजाति के आम पाए जाते हैं। शाहाबाद के आम की फसल भारत देश के महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तक उत्पादन किया जाता है।

हर वैरायटी का आम है स्पेशल
शाहाबाद का लगड़ा आम बेहद मीठा होता है, लेली आम की खुशबू दूर तक महकती है। लेली आम को लोग मद्रासी केसर भी बोलते हैं। सुरेमदानी आम पीले और लाल वाला कलरफुल आम जोकि नवाबो की खासमखास पसंद थी। समर वाहिस्ट, यह आम कच्चा होने पर खट्टा और पकने के बाद उम्दा मीठा होता है। खासुल खास आम, खुशबूदार आम होता है। फजरी आम, यह बड़ा और काफी मीठा होता है। तोतापरी आम भी शामिल है। इन सभी प्रजाति के आम लक्खी बाग में मौजूद है। जबकि कुछ प्रजाति के पेड़ पुराने होने पर सूख गए हैं।
यहां का आम देश विदेश में जाता है
यहां का आम देश विदेश में जाता है - फोटो : गांव जंक्शन
दुबई, कुवैत, कतर भेजे जाते हैं आम
किसान मुन्ना खान ने बताया कि वह पिछले पांच साल से लगातार लक्खी बाग के आम की फसल की बागवानी कर रहे हैं। यहां का आम देश विदेश में जाता है। शाहबाद स्थित लक्खी बाग के आम बहुत प्रसिद्ध हैं। लोग विदेशों में अपने रिश्तेदारों में खाने के लिए भेजते हैं। यहां से दुबई, कुवैत, कतर, बहरीन तक आम खाने के लिहाज से जाता है। 

कच्चे भेजे जाते हैं आम
विदेशों या दूसरे प्रदेशों में जब आम भेजते हैं, तो कच्चा आम भेजते हैं। लगभग तीन से चार दिन आम को पहुंचने में लग जाते हैं। तो आम खुद ही खुद पक जाते हैं। भारत के कई प्रदेशों में आम का उत्पादन करते हैं। मुनाफा भी ठीक होता है। बागवान असलम खान कहते हैं कि सबसे ज्यादा पैदा होने वाला आम लंगड़ा आम है, यह मीठा होता है। दसहरी आम भी काफी उम्दा होता है। यहां से बाहर दूसरे प्रदेशों के विभिन्न जिलों को आम भेजते हैं। 

UAE ने खरीदे सबसे ज्यादा आम
नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत आम की पैदावार मामले में पहले स्थान पर है। इसके बाद चीन, थाइलैंड, मेक्सिको, पाकिस्तान फिलीपींस, इंडोनेशिया, नाइजीरिया और इजिप्ट आम उत्पादन करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से आम खरीदने के मामले में संयुक्त अरब अमीरात है। वित्त वर्ष 2023-2024 में यूएई ने भारत से 15336 मीट्रिक आम खरीदे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन