कीटनाशक और फसल सुरक्षा क्षेत्र की कंपनियों के संगठन क्रॉपलाइफ इंडिया ने अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया है। रैलिस इंडिया के एमडी और सीईओ ज्ञानेंद्र शुक्ला को संगठन का नया चेयरमैन चुना गया है। रैलिस इंडिया टाटा समूह की कंपनी है। संगठन ने बताया कि बायर क्रॉप साइंस के एग्रीकल्चरल अफेयर्स एंड पॉलिसी प्रमुख रजवीर राठी और बीएएसएफ एग्रीकल्चरल सॉल्यूशंस इंडिया के बिजनेस डायरेक्टर गिरिधर रणुवा को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।
क्रॉपलाइफ इंडिया के मुताबिक, संगठन फसल सुरक्षा और इससे जुड़े अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में काम करने वाली 17 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। इन कंपनियों की घरेलू फसल सुरक्षा बाजार में करीब 75 फीसदी हिस्सेदारी है।
अक्टूबर 2025 से उपाध्यक्ष थे शुक्ला
ज्ञानेंद्र शुक्ला अक्टूबर 2025 से क्रॉपलाइफ इंडिया के उपाध्यक्ष के पद पर थे। अब उन्होंने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के अंकुर अग्रवाल की जगह ली है। अग्रवाल ने 2024 से दो कार्यकाल तक संगठन का नेतृत्व किया।
क्रॉपलाइफ इंडिया के अनुसार, अग्रवाल के कार्यकाल में संगठन ने प्रस्तावित कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2025 को लेकर सरकार के साथ लगातार संवाद किया। संगठन की हाल में हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में बोर्ड ने अंकुर अग्रवाल और पूर्व उपाध्यक्ष बायर क्रॉपसाइंस के मोहन बाबू बोप्पना के योगदान की सराहना की।
35 साल से ज्यादा का अनुभव
ज्ञानेंद्र शुक्ला को फसल सुरक्षा और बीज क्षेत्र में 35 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने भारत के साथ एशिया-प्रशांत और अफ्रीका के बाजारों में भी काम किया है। नए उपाध्यक्ष रजवीर राठी को नियामक मामलों और सरकार से जुड़े कामकाज का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह क्रॉपलाइफ इंडिया की एडवोकेसी एंड कम्युनिकेशन कमेटी की शुरुआत से ही इसका नेतृत्व कर रहे हैं।
गिरिधर रणुवा को कृषि क्षेत्र में 23 साल का अनुभव है। उन्होंने बीएएसएफ एग्रीकल्चरल सॉल्यूशंस में करीब 16 साल काम किया है। वह अलग-अलग क्षेत्रों में कंपनी के कृषि कारोबार से जुड़े रहे हैं और फिलहाल भारत में बीएएसएफ के एग्रीकल्चरल सॉल्यूशंस कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं। क्रॉपलाइफ इंडिया के नए नेतृत्व के सामने फसल सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े नीतिगत और नियामक मुद्दों पर सरकार तथा उद्योग के बीच संवाद को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।