महाराष्ट्र के लातूर जिले में फसल बर्बाद होने, कर्ज और बेटी की मेडिकल कॉलेज की फीस का बोझ झेल रहे 46 वर्षीय किसान शंकर अबनराव क्षीरसागर की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले किसान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।
यह घटना सोमवार को बोरगांव गांव की है। पुलिस के अनुसार, शंकर ने अपने खेत में सोयाबीन की फसल बोई थी। उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन लंबे समय तक बारिश नहीं होने से फसल को नुकसान पहुंचा। इससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ गई।
किसान की एक बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। बताया गया है कि उसने बेटी की कॉलेज फीस माफ कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। जबकि सरकार ने सूखे से प्रभावित किसानों के बच्चों की फीस में छूट देने की घोषणा की थी। लिंबगांव थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक बोधंकर के मुताबिक, फसल खराब होने, कर्ज की देनदारी और बेटी की पढ़ाई के खर्च के कारण किसान परेशान थे।
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर शंकर अपने खेत पर गए। वहां उन्होंने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद उनके परिजनों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस जब खेत पहुंची, तो वहां उनका शव मिला।
वीडियो में किसान ने जिला कलेक्टर से भावुक अपील करते हुए सवाल उठाया था कि सोयाबीन की फसल खराब होने के बावजूद उन्हें सरकारी राहत क्यों नहीं मिली। उन्होंने कर्ज माफी योजना का लाभ नहीं मिलने और आवेदन के बावजूद बेटी की मेडिकल कॉलेज की फीस माफ नहीं होने का मुद्दा भी उठाया था।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।