Home›Khabar Junction›
Lucknow Amar Ujala Best Pradhan Award Village Heads Honored For Their Excellent Work In Education Sanitati
लखनऊ : अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान सम्मान, शिक्षा, स्वच्छता और विकास में बेहतर काम करने वाले प्रधान सम्मानित...
गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ
Published by: Devesh Saraswat
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:41 PM IST
सार
गांवों की तस्वीर बदलने और जमीनी स्तर पर विकास की नई इबारत लिखने वाले ग्राम प्रधानों को एक मंच पर सम्मानित किया गया। मौका था अमर उजाला और मुथूट फाइनेंस 'सुनहरी सोच' की ओर से मोहनलालगंज में आयोजित 'मंडल स्तरीय श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह' का। इस दौरान एसडीएम पवन पटेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मान बढ़ाया।
अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान सम्मान पहल लखनऊ पहुंची।
- फोटो : गांव जंक्शन
ग्राम प्रधान गांव के विकास की मुख्य धुरी होते हैं और यदि वे ठान लें तो गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। यह विचार मोहनलालगंज के एसडीएम पवन पटेल ने बुधवार को व्यक्त किए। वे लखनऊ के मोहनलालगंज ब्लॉक कार्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 'अमर उजाला' और 'मुथूट फाइनान्स सुनहरी सोच' की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस भव्य समारोह में गांवों में शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने वाले प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विकास कार्यों को मिली नई पहचान
समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम पवन पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बेहतर कार्य करने वाले प्रधानों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों में सरकार का पूरा सहयोग मिलता है और यह प्रशस्ति पत्र इस बात का प्रमाण है कि संबंधित प्रधान ने अपनी ग्राम पंचायत में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय और एडीओ पंचायत मोहनलालगंज अशोक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन अमर उजाला के ग्रामीण मंच 'गांव जंक्शन' के सहयोग से संपन्न हुआ।
इन प्रधानों के सिर सजा सम्मान का ताज
सम्मान समारोह में मंडल के विभिन्न जिलों से आए उन प्रधानों को सराहा गया जिन्होंने अपने गांवों में मिसाल कायम की है। मुख्य रूप से नटौली के प्रधान सुष्पेंद्र बहादुर सिंह, निगोहां के अभय कांत दीक्षित, पहाड़पुर टिकरिया की संगीता, मीसा के जितेंद्र कुमार जीतू, कनेरी के बृजेश कुमार वर्मा, अनौरा कला के अमित राज, पहाड़पुर के रंजीत कुमार, भदेसर मऊ की विजय लक्ष्मी, मस्तीपुर के सूर्यकुमार द्विवेदी, भौदरी के देवेंद्र सिंह और महमूदपुर के सर्वेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अन्य प्रधानों को भी उनके योगदान के लिए मान दिया गया। इनमें नबीनगर की सुनीता, बजगीहा खास के राम मनोहर, जौखंडी के मो. साबिर, खरगापुर की सीमा देवी, घोडसारा की रोशनी, सराय जनहा के अखिलेश प्रताप, सलेमपुर के विकास पटेल, जबरौली की रेनू अवस्थी, भानपुर लाला के महेंद्र कुमार, समेसी के अशोक कुमार रावत, सैदपुर के मुरलीधर दीक्षित, अक्खरपुर दबे के जैकरन, रहीमनगर के सूरजपाल और भमईपुर के दीपक सिंह शामिल रहे। साथ ही हरदोइया के विजय कुमार चौरसिया, आदमपुर के विनोद कुमार वर्मा, लतीफनगर के तरुण शुक्ला, भटगांव की तारा, सहजनपुर के सरवन कुमार, तेरवा के राकेश रावत, निवा की कुंती चौरसिया, सैदपुर के मिट्ठू लाल, महदौली के विपिन, मुजफ्फरनगर के आनंद यादव, करोरा के सुधीर कुमार, बड़ागांव के संतोष कुमार यादव, मुबारकपुर के लेखराम लोधी, करीमाबाद के अनिल कश्यप, सलेमपुर की ममता रावत और पपनामऊ के राजेश को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में जुग्गौर के राम मनोहर, दादूपुर के गया प्रसाद मौर्य, सराय शहजादी के अंकुर प्रताप सिंह, ऐन के सुनील कुमार, सिकंदरपुर के लवकुश यादव, बद्दीसिटी के सुरेश कुमार, रायभान खेड़ा की सुमन रावत, भगवानपुर की कुसुम लता सोनी, रतनपुर के शिव बरन सिंह, पिपरसन के दिव्यांशु त्रिपाठी, उदयपुर की श्यामा देवी, बघोना के कैलाश लाल चौरसिया, परसपुर की राजवती, बैरीलालपुर के अनुपम, दयालपुर की निर्मला पाल, गोधना की मंजू सिंह, हुल्लास खेड़ा के अभिषेक दीक्षित, रामदासपुर के राजकुमार पांडे, सुमियामऊ के जगपुर यादव, दिकनियामऊ के मोहम्मद हसीब, भटवारा के सुनील, खरवाड़ा के राजन, चक पक्खीपुर के सरोज कुमार, नगरचकवा की मधु, पुरहिया के प्रभाकर त्रिवेदी, मखदुमपुर के मनोज कुमार, शेखपुर की राजकुमारी, कुसयी के सुमित कनौजिया, दोना के कमलेश कुमार, गहलवारा के शिवकुमार यादव, प्यारेपुर की निर्मला देवी, खुशहालगंज के नबी हसन, गोसालालपुर के पुतान सिंह और दसदोई के राजकुमार का भी मान बढ़ाया गया।
सेहत संरक्षकों का भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नायकों को भी विशेष रूप से सराहा गया। 'अमर उजाला' और 'सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन' के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या और सीतापुर के शिक्षामित्रों को ‘सेहत संरक्षक सम्मान’ से नवाजा गया। इनमें मीरपुर की डाली सिंह, सोहावल के दुर्गेश मिश्रा, अयोध्या के कंपोजिट विद्यालय के रामनाथ यादव तथा सीतापुर के तेरवा मनिकापुर के प्रभाकर मिश्रा और मनोहरपुर के राजेश कुमार शामिल हैं।
मुथूट फाइनान्स की 'सुनहरी सोच' का रहा अहम योगदान**
इस आयोजन की सफलता में मुथूट फाइनान्स का विशेष सहयोग रहा। भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी मुथूट फाइनान्स, जो 7400 से अधिक शाखाओं के जरिए रोज लाखों ग्राहकों को सेवा दे रही है, इस वर्ष 'अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान अभियान' में टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जुड़ी है। अपनी पहल 'सुनहरी सोच' (सीजन 4) के जरिए मुथूट फाइनान्स ने उन प्रधानों को सम्मानित किया, जिनकी सोच ने समाज को नई दिशा दी है। इस मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए हेल्थ पार्टनर के तौर पर सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।