विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Lohmann Layers India Enters India Easily Available Chicks German Hens With Laying Capacity Over 300 Eggs

Poultry Sector: भारत में भी अब आसानी से मिलेंगे 480 से ज्यादा अंडे देने वाली जर्मन मुर्गियों के चूजे

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Thu, 12 Feb 2026 09:23 PM IST
सार

उच्च उत्पादकता और बेहतरीन अंडे की गुणवत्ता के कारण लोहमान लेयर्स नस्ल लेगहॉर्न और अन्य संकर नस्लों के साथ-साथ भारतीय पोल्ट्री उद्योग में सबसे लोकप्रिय विकल्प बन चुकी है।
 

भारत में लोहमान लेयर्स इंडिया की एंट्री
भारत में लोहमान लेयर्स इंडिया की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पोल्ट्री फार्मों में अंडा उत्पादन के लिए अब जर्मन नस्ल की मुर्गियों के चूजे आसानी से मिलेंगे। इसके लिए जर्मनी की EW ग्रुप की सहायक कंपनी इंटरनेशनल लेयर डिस्ट्रीब्यूशन (ILD) ने भारत में लोहमान लेयर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (LLI) की स्थापना की घोषणा की है। इससे देशभर में उच्च उत्पादक जर्मन लेयर मुर्गियों के चूजे सीधे उपलब्ध होंगे। यह कदम न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि भारतीय लेयर उद्योग में सतत और लाभप्रद अंडा उत्पादन की नई दिशा भी देगा।

इस अवसर पर ILD एशिया और ऑस्ट्रेलिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं लोहमैन लेयर्स के डायरेक्टर, एंटोनियो पैरागुआसु ने कहा, "भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ते पोल्ट्री मार्केट में से एक है। एलएलआई की स्थापना भारतीय किसानों के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। लोहमैन लेयर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. सुरेंद्र के. जांगिड़ ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि भारतीय लेयर किसानों की उत्पादकता और आय बढ़े। यह कदम बाजार में गहरा जुड़ाव और दीर्घकालिक साझेदारी बनाने की हमारी योजना को दर्शाता है।"

भारतीय किसानों के लिए नई उम्मीद
LLI अब पूरे भारत में लोहमान लेयर नस्ल की मुर्गियों के चूजे (लोहमान लेयर डे ओल्ड चिक्स- DOC) का वितरण करेगी। इससे किसान उच्च गुणवत्ता वाले चूजों तक सीधे पहुंच पाएंगे, और उनकी अंडा उत्पादन क्षमता और लाभ में सुधार होगा। कंपनी का लक्ष्य है कि भारतीय किसानों को सतत और लाभप्रद अंडा उत्पादन के लिए भरोसेमंद जेनेटिक्स और तकनीकी सहयोग मिले।

एक साल में 480 से ज्यादा अंडे
भारत में पोल्ट्री और लेयर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। आबादी में वृद्धि, शहरीकरण और प्रोटीन युक्त आहार की बढ़ती मांग के कारण अंडा उपभोग लगातार बढ़ रहा है। Lohmann की जेनेटिक्स लंबे अंडा देने वाले चूजों, उच्च अंडा गुणवत्ता और बेहतर फीड-टू-एग कन्वर्जन के लिए जानी जाती है। इससे किसानों की आय में सुधार और उत्पादन स्थिरता सुनिश्चित होगी। इस नस्ल की मुर्गियां प्रति वर्ष 482 भूरे, बड़े अंडे देती है और शांत स्वभाव की होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन