Home›Khabar Junction›
Latest Estimate Of Grain Production For 2024 25 Center Raised The Estimate To 353 95 Million Tonnes Know The
2024-25 के अनाज उत्पादन का ताजा अनुमान: केंद्र ने अनुमान बढ़ाकर 35.39 करोड़ टन किया, जानें सभी फसलों का हाल
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Thu, 29 May 2025 12:19 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने फसल सीजन 2024-25 के लिए संशोधित खाद्यान्न उत्पादन अनुमान को रिकॉर्ड 35.39 करोड़ टन कर दिया है। गेहूं, धान, मक्का और कई तिलहन फसलों के संशोधित उत्पादन अनुमान पिछले सीजन की तुलना में बढ़त दिखाते हैं। जानें विस्तार से...
खाद्यान्न उत्पादन का ताजा अनुमान जानें
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार ने फसल सीजन 2024-25 के लिए खाद्यान्न उत्पादन अनुमान को संशोधित कर रिकॉर्ड 35.39 करोड़ टन पर कर दिया है। गेहूं, धान, मक्का और कई तिलहन फसलों के संशोधित उत्पादन अनुमान पिछले सीजन की तुलना में बढ़त दिखाते हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, देश ने धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन सहित प्रमुख फसलों के उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हासिल की है। कृषि मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर खाद्यान्न उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दलहन और तिलहन उत्पादन को और बढ़ाना होगा, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान कृषि मंत्री ने खरीफ सीजन के दौरान बुवाई के रकबे में बढ़ोतरी और धान, मक्का, बाजरा, मूंग, सोयाबीन और गन्ना समेत प्रमुख फसलों की अधिक पैदावार की बात कही है।
गेहूं उत्पादन में बढ़त
तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2024-25 के लिए गेहूं उत्पादन को 115.3 मिलियन टन से संशोधित कर 117.50 मिलियन टन कर दिया गया है। पिछले साल गेहूं का उत्पादन 113.3 मिलियन टन रहा था। कृषि मंत्री ने मजबूत प्रदर्शन का श्रेय उचित मूल्य निर्धारण, नुकसान की भरपाई, कम ब्याज वाले ऋण और विभिन्न कृषि योजनाओं सहित सरकारी नीतियों को दिया, जिन्होंने देश के भंडार को भरने में मदद की है।
धान के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान
2024-25 के दौरान धान का रिकॉर्ड 149.07 मिलियन टन उत्पादन होने का अनुमान है, यह आंकड़ा 2023-24 के 137.82 मिलियन टन से अधिक है। इसी तरह मक्का उत्पादन 42.28 मिलियन टन अनुमानित है। मोटे अनाज का उत्पादन 6.21 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
दलहन उत्पादन में बढ़त
तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, दलहन उत्पादन पिछले साल के 24.24 मिलियन टन के मुकाबले 25.23 मिलियन टन रहने का अनुमान है। इस फसल श्रेणी में अरहर का उत्पादन 3.56 मिलियन टन, मूंग का 3.81 मिलियन टन और चना का 11.33 मिलियन टन रहने का अनुमान है।
ये भी जानें
तिलहन उत्पादन पिछले साल के 39.66 मिलियन टन से बढ़कर 42.60 मिलियन टन रहने का अनुमान है।
मूंगफली का उत्पादन रिकॉर्ड 11.89 मिलियन टन और सोयाबीन का 15.18 मिलियन टन होने का अनुमान है।
रेपसीड-सरसों का उत्पादन 12.60 मिलियन टन रहने का अनुमान है।
गन्ना उत्पादन 450.16 मिलियन टन, कपास का 30.69 मिलियन गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) और जूट का 8.43 मिलियन गांठ (प्रत्येक 180 किलोग्राम) होने का अनुमान है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।