विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Lakhimpur Kheri A Herd Of Elephants Trampled Five Bighas Of Sugarcane Crop Causing Huge Losses To Farmer

लखीमपुर खीरी : हाथियों के झुंड ने रौंदी पांच बीघा गन्ने की फसल, किसान को भारी नुकसान

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Fri, 27 Nov 2026 03:34 PM IST
सार

  • हाथियों के झुंड ने किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल रौंदी।

  • रातभर ढोल, टॉर्च और आग के सहारे फसलों की रखवाली कर रहे ग्रामीण।

  • किसानों ने वन विभाग से मुआवजे और नियमित गश्त की मांग की।

  • वन विभाग ने जांच कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

गांवों में हाथियों का आतंक (File Pic)
गांवों में हाथियों का आतंक (File Pic) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज के बेलरायां क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है। बुधवार रात बथुआ गांव के प्रधान पुरवा निवासी किसान रामदयाल के खेत में हाथियों का झुंड घुस गया। हाथियों ने करीब पांच बीघा गन्ने की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। इससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।

किसान रामदयाल के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह जब वह खेत पहुंचे तो गन्ने की पूरी फसल टूटी और बिखरी पड़ी थी। सालभर की मेहनत बर्बाद होने से परिवार के भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में हाथियों की लगातार आवाजाही से लोगों में डर बना हुआ है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए रातभर खेतों की रखवाली करते हैं। इसके लिए ढोल बजाते हैं और टॉर्च व आग जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद हाथी खेतों तक पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित खेत का सर्वे कराकर किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही हाथियों की आवाजाही रोकने और रात में नियमित गश्त कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से रात में पर्याप्त गश्त नहीं होने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हाथियों से फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन