विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Kal Ka Mausam Rain Alert For North India Impact Until October 11 Across Several States Including Haryana De

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, हरियाणा-दिल्ली समेत कई राज्यों में 11 अक्तूबर तक रहेगा असर

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Mon, 05 Oct 2026 02:51 PM IST
सार

  • 6 अक्टूबर को यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की संभावना
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अनुमान
  • पश्चिमी यूपी में 6 से 10 और पूर्वी यूपी में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
  • बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह

जानें देश के मौसम का हाल।
जानें देश के मौसम का हाल। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 अक्तूबर (Kal Ka Mausam) के दिन कई राज्यों में बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। बारिश का यह दौर 11 अक्तूबर तक जारी रह सकता है। इस समय बारिश खरीफ फसलों (Kharif Crops) की कटाई में देरी कर सकती है। दूसरी तरफ भारी बारिश होने पर खेत में ंखड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान मौसम का ध्यान में रखकर कटाई करें और समय पर कटी उपज का भंडारण कर लें। इसके अलावा खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था कर लें। 

जम्मू-कश्मीर से हिमाचल तक बरसेंगे बादल, तेज हवाओं का अलर्ट 
IMD ने 6 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली चमकने और तेज आंधी चल सकती है। जम्मू-कश्मी और आसपास के इलाकों में 7 और 8 अक्तूबर को भी तेज आंधी चलने की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलेगा
6 अक्तूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली समेत पंजाब के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है। हवा की यह रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यूपी में भी 6 अक्तूबर को बारिश के आसार हैं। IMD ने प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में 10 अक्तूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

6 अक्तूबर के बाद भी कई राज्यों में जारी रहेगा मौसम का असर
6 अक्तूबर के बाद भी कई राज्यों में 11 अक्तूबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इन राज्यों में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के लिए बारिश की संभावना 10 अक्तूबर तक हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन