विज्ञापन
Home› Khabar Junction› India Cotton Production To Decline Due To Weather Usda Estimates 5 Lakh Bales Lower

Cotton: मौसम की मार से भारत में घटेगा कपास उत्पादन, USDA ने 5 लाख गांठ घटाया अनुमान

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 11 Nov 2026 02:51 PM IST
सार

USDA ने 2026-27 सीजन के लिए वैश्विक कपास उत्पादन का अनुमान घटाया है। भारत में खराब मौसम के कारण उत्पादन 5 लाख गांठ घटकर 2.35 करोड़ गांठ रहने की आशंका है।

कपास
कपास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास उत्पादन को लेकर अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) ने अपना अनुमान घटा दिया है। अक्टूबर से शुरू हुए 2026-27 सीजन में वैश्विक कपास उत्पादन करीब 5 लाख गांठ घटकर 11.75 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है। भारत, अमेरिका और तुर्किये में उत्पादन घटने की आशंका इसकी मुख्य वजह है। वहीं, चीन और ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन बढ़ने से इस गिरावट का कुछ असर कम हुआ है। USDA ने मंगलवार को जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में यह अनुमान दिया है।

भारत में कपास उत्पादन 5 लाख गांठ घटने का अनुमान
रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े कपास उत्पादक चीन में उत्पादन का अनुमान 5 लाख गांठ बढ़ाकर 3.40 करोड़ गांठ कर दिया गया है। बेहतर पैदावार इसकी वजह है। वहीं, दूसरे सबसे बड़े उत्पादक भारत में खराब मौसम के कारण उत्पादन का अनुमान 5 लाख गांठ घटाकर 2.35 करोड़ गांठ कर दिया गया है। दुनिया के सबसे बड़े कपास निर्यातक ब्राजील में उत्पादन का अनुमान 1.90 करोड़ गांठ पर बरकरार रखा गया है। वहीं, अमेरिका में उत्पादन 2.67 लाख गांठ घटाकर 1.318 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है।

वैश्विक कपास निर्यात में बढ़ोतरी का अनुमान
USDA ने वैश्विक कपास निर्यात का अनुमान एक लाख गांठ से अधिक बढ़ाकर 4.48 करोड़ गांठ कर दिया है। आइवरी कोस्ट और मिस्र से निर्यात बढ़ने की उम्मीद इसकी मुख्य वजह है। ब्राजील से 1.60 करोड़ गांठ और अमेरिका से 1.23 करोड़ गांठ कपास निर्यात होने का अनुमान है। ऑस्ट्रेलिया के लिए निर्यात का अनुमान 45 लाख गांठ पर बरकरार रखा गया है।

तुर्किये का आयात बढ़ा, बांग्लादेश का घटा
कम घरेलू उत्पादन के कारण तुर्किये के कपास आयात का अनुमान 3 लाख गांठ बढ़ाकर 53 लाख गांठ कर दिया गया है। वहीं, खपत कमजोर रहने की वजह से बांग्लादेश के आयात का अनुमान 2 लाख गांठ घटाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026-27 सीजन में वैश्विक कपास खपत का अनुमान 3 लाख गांठ से अधिक घटाकर 12.27 करोड़ गांठ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन