विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Himachal Apples Over 8 000 Metric Tonnes Of Apples Procured Under Mis Campaign To Continue Until October 31

Himachal Apple: MIS के तहत सेब की खरीद 8,000 मीट्रिक टन के पार; 31 अक्तूबर तक चलेगा अभियान...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 25 Sep 2026 10:39 AM IST
सार

  • मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के तहत हिमाचल में सेब की खरीद 8 हजार मीट्रिक टन को पार कर चुकी है
  • प्रदेश में खरीद अभियान 31 अक्तूबर तक 213 केद्रों के माध्यम से जारी रहेगा
  • CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने HPMIS पोर्टल से सेब खरीद व्यवस्था को जोड़ने के कदम को इस सीजन का सबसे बड़ा सुधार बताया है। 
  • HPMIS पोर्टल पर अब तक 17,000 से ज्यादा किसानों ने पंजीकरण कराया है।
  • किसानों को भुगतान DBT के जरिए सीधे उनके पंजीकृत बैंक खातों में भेजा जा रहा है।

हिमाचल में सेब खरीद आठ हजार मीट्रिक टन के पार पहुंची।
हिमाचल में सेब खरीद आठ हजार मीट्रिक टन के पार पहुंची। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के तहत सेब की खरीद जारी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुसार, इस सीजन में अब तक MIS के तहत 8 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा की सेब खरीद हो चुकी है। इसके अलावा खरीद प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए शुरू किए गए HPMIS पोर्टल पर 17 हजार से ज्यादा किसानों ने अपना पंजीकरण किया है।

31 अक्तूबर तक चलेगा खरीद अभियान, 213 केंद्र चालू
प्रदेश में MIS के तहत खरीद एक अक्तूबर से शुरू हुई थी, जो 31 अक्तूबर तक जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, इस बार खरीद अभियान 213 सेब संग्रह केंद्रों के माध्यम से जारी है। यह केंद्र हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन और हिमफेड चला रहे हैं।

एचपीएमआईएस पोर्टल से डिजिटल हुई प्रक्रिया, सीधे बैंक खाते में भुगतान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सीजन का सबसे बड़ा सुधार एमआईएस से जुड़ी व्यवस्था का पूरी तरह डिजिटलीकरण होना है। नए डिजिटल सिस्टम के तहत किसान पंजीकरण, फसल खरीद, डिजिटल रसीद, ढुलाई, प्रसंस्करण, निगरानी और भुगतान जैसी सभी प्रक्रियाओं को एक साथ जोड़ा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, योजना के तहत किसानों का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे उनके पंजीकृत बैंक खातों में भेजा जा रहा है। भुगतान में किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे एचपीएमआईएस पोर्टल पर अपना सही मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

हिमाचल की आर्थिकी की रीढ़ है सेब उत्पादन
सेब हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रमुख फल फसल है, जिसकी राज्य के कुल फल उत्पादन में करीब 80 प्रतिशत और कुल फल खेती के रकबे में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो देश के कुल सेब उत्पादन में हिमाचल प्रदेश का योगदान लगभग 22 प्रतिशत है।


विज्ञापन
विज्ञापन