Home›Khabar Junction›
Heavy Rain Likely In Several States Including Up And Bihar Alert Issued For Strong Winds
Kal Ka Mausam: UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट, किसान करें ये काम
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:50 PM IST
सार
कल देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और वदर्भ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार, असम, झारखंड, केरल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
कल देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और वदर्भ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार, असम, झारखंड, केरल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
बारिश के साथ तेज हवाएं समस्या बढ़ाने का काम कर सकती है। IMD ने 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
मध्य भारत में भी मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा और विदर्भ में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है।
पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वॉल हो सकता है। ओडिशा में भी भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना और केरल में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 25 सितंबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है।
किसानों के लिए IMD ने बारिश को देखते हुए खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है। उत्तर प्रदेश में खड़ी फसलों में पानी जमा न होने दें और बारिश के दौरान सिंचाई, निराई-गुड़ाई, खाद डालने तथा पौध संरक्षण से जुड़े कामों को मौसम सामान्य होने तक टालने की सलाह दी गई है। युवा पौधों, सब्जियों और बागवानी फसलों को तेज हवाओं से बचाने के लिए उन्हें सहारा देने को कहा गया है।
बिहार में धान, मक्का, अरहर, निचले इलाकों में लगी गन्ने की फसल और अन्य खड़ी फसलों में जलभराव से बचाव के लिए उचित जल निकासी बनाए रखने की सलाह दी गई है। झारखंड में मक्का, अरहर, अन्य खड़ी फसलों और सब्जियों के खेतों में पानी की निकासी सुनिश्चित करने को कहा गया है। पूर्वी मध्य प्रदेश में तैयार उड़द और मूंग की फसल की कटाई कर उसे सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।