विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Haryana Government Procurement Of Millet In Mandis Stopped Deprived Farmers May Get Another Chance

हरियाणा : मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद बंद, वंचित किसानों को मिल सकता है एक और मौका

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 11 Nov 2026 04:22 PM IST
सार

  • 10 नवंबर से खरीद बंद: हरियाणा की मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद रोक दी गई है।

  • छूटे किसानों को राहत: फसल बेचने से वंचित वास्तविक किसानों के मामलों की जांच होगी।

  • उपायुक्त करेंगे सत्यापन: डीसी की अध्यक्षता वाली समिति किसानों के दावों की जांच करेगी।

  • ई-खरीद पोर्टल से बिक्री: मंजूरी मिलने के बाद पात्र किसान पोर्टल के माध्यम से बाजरा बेच सकेंगे।

बाजरे की खेती
बाजरे की खेती - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में खरीफ सीजन 2026 के दौरान बाजरे की सरकारी खरीद 10 नवंबर से बंद कर दी गई है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल, पंचकूला ने इस संबंध में आदेश जारी कर प्रदेश की सभी मंडियों को इसकी जानकारी किसानों और आढ़तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मंडल ने सभी मंडियों के सचिवों, सह-कार्यकारी अधिकारियों और मंडी प्रभारियों को खरीद बंद होने की सूचना देने को कहा है। हालांकि, ऐसे वास्तविक किसानों को राहत मिल सकती है, जो किसी कारण से अब तक अपनी बाजरे की फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं बेच पाए हैं।

मंडल के अनुसार, यदि कोई वास्तविक किसान बाजरा बेचने से वंचित रह गया है, तो उसके मामले की जांच की जाएगी। इसके लिए संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति किसान के दावे का सत्यापन करेगी। समिति की मंजूरी मिलने के बाद पात्र किसानों की सूची उपायुक्त के माध्यम से मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी।

मंडल मुख्यालय से स्वीकृति मिलने पर इन किसानों को खरीफ सीजन 2026 के दौरान ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से अपना बाजरा बेचने की अनुमति दी जा सकेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य उन वास्तविक किसानों को मौका देना है, जो किसी वजह से तय समय में अपनी फसल की सरकारी खरीद नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन