गुजरात सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीफ फसलों की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। पहले किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 9 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। गुजरात के कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने बताया कि सांसदों, विधायकों और किसान प्रतिनिधियों की ओर से रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी। किसानों के हित को देखते हुए सरकार ने समय सीमा 15 दिन बढ़ाने का फैसला किया है।
इन फसलों की MSP पर होगी खरीद
MSP पर सरकारी खरीद के लिए मूंगफली, मूंग, सोयाबीन और उड़द समेत खरीफ फसलों को शामिल किया गया है। कृषि मंत्री ने राज्य के किसानों से अपील की है कि वे इस बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें। किसान i-Khedut Portal के माध्यम से MSP खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने किसानों से आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करने और समय रहते पंजीकरण कराने को कहा है।
रबी सीजन के लिए भी आवेदन शुरू
कृषि विभाग ने आगामी रबी सीजन के लिए भी किसानों से आवेदन मांगे हैं। इसके तहत किसानों को प्रमाणित बीज, बीज मिनी किट और प्रदर्शन कार्यक्रम जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इन योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। किसान i-Khedut Portal के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे सरकार की कृषि योजनाओं के लिए तय समय सीमा के भीतर आवेदन करें, ताकि उन्हें खरीफ और रबी दोनों सीजन में उपलब्ध सरकारी सहायता का पूरा लाभ मिल सके।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।