विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Gujarat Cow Rearing Increase Farmers Income Cow Dung Cow Urine Improve Healt Fields Chief Minister

गुजरात : गाय पालन से बढ़ेगी किसानों की कमाई, गोबर-गोमूत्र से सुधरेगी खेतों की सेहत- मुख्यमंत्री

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 28 Nov 2026 04:14 PM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गाय संरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जानिए गोबर-गोमूत्र और गाय पालन से किसानों को कैसे होगा फायदा।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गायों का संरक्षण और पालन-पोषण प्रकृति की रक्षा, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाय पालन को किसानों के लिए रोजगार और आमदनी का जरिया भी बनाया जाना चाहिए।

अडालज में आयोजित 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तीसरे चरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन और वैदिक परंपराओं में गाय का विशेष महत्व है। हालांकि, गाय का महत्व केवल धार्मिक मान्यताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती और ग्रामीण जीवन में भी इसकी अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि गाय का दूध परिवार को पोषण देता है, जबकि गोबर और गोमूत्र का इस्तेमाल प्राकृतिक खेती में किया जा सकता है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 'मुख्यमंत्री गौ माता पोषण योजना' के माध्यम से गौशालाओं और पांजरापोल संस्थाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि इन संस्थाओं को बेहतर सुविधाएं, जरूरी संसाधन और आत्मनिर्भर व्यवस्था उपलब्ध कराना भी है, ताकि वे लंबे समय तक गायों की देखभाल कर सकें।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा कि गोबर और गोमूत्र मिट्टी की सेहत सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मिट्टी की उत्पादकता बनाए रखने के लिए जैविक कार्बन को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गौ संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता से इस दिशा में काम को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन