गुजरात के किसान आगामी रबी सीजन के लिए प्रमाणित बीज, बीज मिनी किट और प्रदर्शन घटकों का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सभी पहलों का लाभ उठाने के लिए किसान आई-खेड़ूत पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं। यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी के हवाले से सामने आई है।
15 अक्तूबर तक आवेदन का मौका
आवेदन की खिड़की 4 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। कृषि मंत्री ने बताया कि आई-खेड़ूत पोर्टल कुल 12 दिनों के लिए खोला गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर तय की गई है। कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने राज्य के सभी किसानों से अपील की है कि वे तय समय पर आई-खेड़ूत पोर्टल के जरिए सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करें।
खरीफ फसलों के पंजीकरण की तारिख आगे बढ़ी
दूसरी तरफ खरीफ फसलों की एमएसपी खरीद के लिए पंजीकरण की आखिरी तारिख को आगे बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार को मिले सुझाव के बाद किसान अब 24 अक्तूबर तक तक एमएसपी पर फसल की बिक्री के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। इससे पहले पंजीकरण की आखिरी तारिख 9 अक्तूबर तय की गई थी।