विज्ञापन
Home› Khabar Junction› From Farmers Needs Digital Farming Company Now Produce 1 01 Lakh Tonnes Of Agricultural Inputs Annually

किसानों की जरूरत से डिजिटल खेती तक : अब सालाना 1.01 लाख टन कृषि इनपुट बनाएगी यह कंपनी

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sat, 03 Oct 2026 08:31 AM IST
सार

  • 1,01,400 टन हुई एरीज एग्रो की सालाना उत्पादन क्षमता।
  • गुजरात के सायक्खा में 6,000 टन की नई क्षमता जोड़ी गई।
  • कंपनी का डिपो नेटवर्क बढ़कर 30 स्थानों तक पहुंचा।
  • 2025-26 में सकल राजस्व 17.87% बढ़कर ₹917.64 करोड़ हुआ।

डिजिटल खेती
डिजिटल खेती - फोटो : Gaon Junction
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि क्षेत्र में प्लांट न्यूट्रिशन और कृषि इनपुट बनाने वाली कंपनी एरीज एग्रो लिमिटेड ने अपनी सालाना उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 1,01,400 टन कर ली है। कंपनी ने गुजरात के सायक्खा में 6,000 टन की नई उत्पादन क्षमता जोड़ी है। कंपनी ने यह जानकारी बुधवार को हुई अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) में दी।

कंपनी ने बताया कि वह उत्पादन बढ़ाने के साथ अपने वितरण नेटवर्क, तकनीक के इस्तेमाल और किसानों से जुड़ी सेवाओं पर भी काम कर रही है। कंपनी के डिपो की संख्या बढ़कर 30 स्थानों तक पहुंच गई है। इसके अलावा विजयवाड़ा और नासिक में ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं को भी मजबूत किया गया है।

किसानों की जरूरत के हिसाब से नए उत्पाद
एरीज एग्रो ने किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नए उत्पाद पेश किए हैं। इनमें एरीज ट्रिलियन, एरीज सिलिका और एग्रोमिन मैक्स एचडी जैसे उत्पाद शामिल हैं। कंपनी ने कृषि उपकरणों के क्षेत्र में भी अपने उत्पाद बढ़ाए हैं। इनमें एरीज सुरक्षा और एरीज ट्रैप एक्स जैसे समाधान शामिल हैं। इसके साथ ही एरीज सॉयल रैप जैसी तकनीक को भी आगे बढ़ाया गया है।

ऐप और डिजिटल तकनीक पर जोर
कंपनी ने कृषि इनपुट और खेती से जुड़ी सलाह को किसानों तक आसान और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए कई डिजिटल पहल शुरू की हैं। इनमें एरीज एवरीवेयर ऐप, GS1 QR आधारित ट्रैक एंड ट्रेस, AIMS और डिजिटल मिट्टी जांच एवं सिफारिश प्रणाली शामिल हैं। इन तकनीकों के जरिए किसानों को कृषि उत्पादों की जानकारी, मिट्टी की जांच और फसल के लिए जरूरी सुझाव उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

कंपनी के राजस्व में 17.87% बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2025-26 में एरीज एग्रो का सकल राजस्व 17.87% बढ़कर 917.64 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 778.55 करोड़ रुपये था।कंपनी की सहायक इकाइयों ने भी कारोबार में वृद्धि दर्ज की। मिराबेल एग्रो मैन्युफैक्चरिंग की वृद्धि 48.98% और एरीज एग्रो इक्विपमेंट की वृद्धि 91.81% रही।

आगे इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
कंपनी के मुताबिक आने वाले वर्षों में ऑटोमेशन, बैकवर्ड इंटीग्रेशन, जलवायु अनुकूल कृषि समाधान, पौध संरक्षण और कृषि उपकरण उसके प्रमुख फोकस क्षेत्र होंगे। कंपनी का कहना है कि इन क्षेत्रों में निवेश और तकनीक के इस्तेमाल से किसानों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले समाधान विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन