देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा रहा है। तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ने लगी है। वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 28 नवंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
दिल्ली में सुबह छाएगा कोहरा, 9 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह कोहरा छाने की संभावना है। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राजधानी में 3 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।
यूपी में घना कोहरा, बिहार-झारखंड में बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। यानी आज बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ठंड भी बढ़ेगी। बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं, झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। राज्य के कई इलाकों में सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बढ़ रही सर्दी
पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी कोहरा देखने को मिल सकता है। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। राज्य के कुछ इलाकों और शेखावाटी क्षेत्र में आज शीतलहर चलने की संभावना है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ने लगी है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पूर्वोत्तर में कोहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। केरल और माहे में भी बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
हिमाचल और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में 28 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।