विज्ञापन
Home› Khabar Junction› Growing Cannabis Secretly In A Cotton Field Plants And Dry Leaves Worth Rs 28 46 Lakh Seized Farmer Arrested

कपास के खेत में छिपाकर उगा रहा था गांजा: 28.46 लाख रुपये के पौधे और सूखी पत्तियां जब्त, किसान अरेस्ट

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Fri, 27 Nov 2026 07:17 PM IST
सार

तेलंगाना के निर्मल जिले में कपास के खेत में छिपाकर गांजे की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 258 पौधे और 5.320 किलो सूखी पत्तियां जब्त कर किसान को गिरफ्तार किया।

कपास की फसल
कपास की फसल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के निर्मल जिले में कपास की फसल के बीच छिपाकर गांजे की खेती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 43 वर्षीय किसान को गिरफ्तार किया है। उसके खेत से गांजे के 258 पौधे और 5.320 किलोग्राम सूखी पत्तियां बरामद की गई हैं। जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 28.46 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला मामाडा मंडल के दंजी नायक थांडा गांव का है। 26 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किसान अपने खेत में कपास के साथ गांजे की भी खेती कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने खेत में छापा मारा। यहां किसान कुन्सोथ रवि को गांजे के पौधों की देखभाल करते हुए पकड़ा गया। आरोपी इसी गांव का रहने वाला है और उसके पास करीब 2.5 एकड़ कृषि भूमि है।

निर्मल की पुलिस अधीक्षक डॉ. जानकी शर्मिला के अनुसार, पूछताछ में किसान ने बताया कि जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के लिए उसने गांजे की खेती शुरू की थी। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इसकी खेती कर रहा था। अब पुलिस उन लोगों का पता लगा रही है, जिन्हें वह गांजे की आपूर्ति करता था।

तेलंगाना के उत्तरी आदिवासी क्षेत्रों में गांजे की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सितंबर में कुमरम भीम आसिफाबाद जिले के नागोलकोंडा गांव में कपास के खेत से करीब 1.5 करोड़ रुपये के गांजे के पौधे बरामद किए गए थे। इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया था। इसी महीने सिरपुर (यू) मंडल में 41.2 लाख रुपये के 460 पौधे जब्त किए गए थे। वहीं, आदिलाबाद जिले में मार्च में 42 लाख रुपये के 420 पौधे और सितंबर में कपास के खेत से 128 पौधे बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन